बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, मंगलवार को नितिन नवीन का दौरा; 26 मार्च को पहुंचेंगे पीएम मोदी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 24-25 मार्च को बंगाल दौरे पर रहेंगे। वे विधानसभा चुनाव की प्रचार रणनीति और ...और पढ़ें

पार्टी नेताओं के साथ कई दौर की संगठनात्मक बैठक करेंगे नितिन नवीन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच पार्टी की प्रचार रणनीति को धार देने और संगठनात्मक तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 24- 25 मार्च को बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
प्रदेश भाजपा के सूत्रों ने रविवार को बताया कि नवीन के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य के पांचों संगठनात्मक क्षेत्रों (उत्तर बंगाल, राढ़ बंगाल, नवद्वीप, कोलकाता और हावड़ा-हुगली-मेदनीपरु) के पार्टी नेतृत्व के साथ सीधी बैठक करना है।
कोर कमेटी के साथ भी बैठक
वे खुद जमीनी स्तर पर रिपोर्ट परखना चाहते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवीन मंगलवार सुबह कोलकाता पहुंचेंगे और उसके बाद पार्टी नेताओं के साथ कई दौर की संगठनात्मक बैठक करेंगे। नवीन प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी के साथ भी बैठक करेंगे।
नितिन नवीन के दौरे के ठीक बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी चुनाव प्रचार के लिए 26 मार्च को फिर बंगाल के दौरे पर आ सकते हैं। खबर है कि पीएम मोदी इस दौरे में आसनसोल व नदिया में जनसभा और रोड शो कर सकते हैं। हालांकि पीएम के दौरे की सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
मालूम हो कि बंगाल फतह करने के लिए भाजपा इस बार कोई कोर कसर नहीं छोडऩा चाहती। इससे पहले पीएम मोदी 14 मार्च को बंगाल के दौरे पर आए थे और उन्होंने कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड मैदान में भाजपा की राज्यव्यापी परिवर्तन रैली के समापन पर एक मेगा रैली को संबोधित किया था।
