विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

निकाय भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री सुजित बोस से CBI ने की तीन घंटे पूछताछ, प्रेसिडेंसी जेल पहुंची टीम

Published: Sat, 21 Nov 2026 06:11 PM (GMT+05:30)

निकाय भर्ती घोटाले की जांच में सीबीआई ने पूर्व मंत्री सुजित बोस से प्रेसिडेंसी जेल में तीन घंटे पूछताछ की।

सुजित बोस से CBI ने की पूछताछ (फोटो-@sujitboseofficial/Instagram)

सुजित बोस से CBI ने की पूछताछ (फोटो-@sujitboseofficial/Instagram)

HighLights

  1. सीबीआई ने पूर्व मंत्री सुजित बोस से तीन घंटे पूछताछ की।

  2. पूछताछ निकाय भर्ती घोटाले और अवैध नियुक्तियों से संबंधित थी।

  3. ईडी की चार्जशीट में सुजित और बेटे का नाम शामिल है।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के निकाय भर्ती घोटाले की जांच में सीबीआइ ने अब पूर्व दमकल मंत्री सुजित बोस से भी पूछताछ की है। शनिवार को सीबीआइ की टीम प्रेसिडेंसी जेल पहुंची और वहां बंद सुजित से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की।

जांच एजेंसी मुख्य रूप से दक्षिण दमदम नगरपालिका में कथित अवैध नियुक्तियों में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। अदालत से अनुमति मिलने के बाद सीबीआइ अधिकारियों ने जेल में उनसे पूछताछ की।

निकाय भर्ती घोटाले की जांच सीबीआइ और ईडी दोनों कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद 11 मई 2026 को ईडी ने सुजित बोस को गिरफ्तार किया था। तब से वह न्यायिक हिरासत में प्रेसिडेंसी जेल में बंद हैं। इस मामले में सीबीआइ पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, लेकिन उसमें सुजित का नाम नहीं था।

बाद में जांच के दौरान सामने आए नए तथ्यों के आधार पर सीबीआइ ने उनसे पूछताछ की जरूरत बताई और इसके लिए अदालत से अनुमति मांगी थी। 17 नवंबर को अदालत ने इसकी अनुमति दे दी थी।

ईडी की चार्जशीट में पिता-पुत्र दोनों आरोपित

ईडी की चार्जशीट में सुजित बोस और उनके बेटे समुद्र बोस का नाम शामिल है। एजेंसी का आरोप है कि दोनों ने नगरपालिका के विभिन्न पदों पर अवैध तरीके से नियुक्तियां कराने के लिए अभ्यर्थियों के नामों की सिफारिश की थी। साथ ही कथित भ्रष्टाचार से अर्जित धन को विभिन्न कारोबारी संस्थाओं के जरिये निवेश किया गया।

ईडी ने अपनी जांच में सुजित की ओर से 340 अभ्यर्थियों के नामों की सिफारिश किए जाने और उनमें से 284 को नियुक्ति पत्र मिलने का दावा किया है। हालांकि सुजित ने भ्रष्टाचार में अपनी संलिप्तता के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कई बार जमानत की अर्जी दी, लेकिन अदालत से राहत नहीं मिली।

यह भी पढ़ें- कोलकाता से दैनिक जागरण के 38वें संस्करण का शुभारंभ, सीएम शुभेंदु बोले- राष्ट्रवाद और देशप्रेम को दैनिक जागरण ने दी मजबूती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।