विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'यूसुफ पठान को सीट छोड़ने के लिए नहीं कहा', सौरव गांगुली ने किया अटकलों का खंडन

Published: Sat, 06 Jun 2026 08:06 PM (IST)

सौरव गांगुली ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज किया है जिनमें कहा गया था कि उन्होंने ममता बनर्जी ...और पढ़ें

सौरव गांगुली ने ममता-यूसुफ पठान सीट संदेश की खबर को सिरे से खारिज किया (फाइल फोटो)

सौरव गांगुली ने ममता-यूसुफ पठान सीट संदेश की खबर को सिरे से खारिज किया (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी की ओर से पूर्व क्रिकेटर व लोकसभा सांसद यूसुफ पठान को सीट छोड़ने का मैसेज भेजने की खबर को सिरे से खारिज किया है।

उन्होंने कहा कि मीडिया में प्रकाशित ये दावे तथ्यों की जांच के बिना और लापरवाही से प्रकाशित किए गए हैं। ममता बनर्जी की ओर से उन्हें कभी कोई संदेश यूसुफ पठान तक पहुंचाने के लिए नहीं कहा गया।

गांगुली ने यह भी कहा कि उनका राजनीति से किसी भी स्तर पर कोई संबंध नहीं रहा है। मालूम हो कि कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि ममता विधानसभा चुनाव में हार के बाद बहरमपुर लोकसभा सीट से संसद में जाने का विकल्प तलाश रही हैं।

सौरव ने ममता की ओर से यूसुफ पठान को सीट छोड़ने का मैसेज पहुंचाया था। मालूम हो कि यूसुफ पठान ने पिछले लोकसभा चुनाव में बहरमपुर सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को हराया था।

 

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में सरकार बदलते ही गए सौरव गांगुली के अच्छे दिन! घटाई गई पूर्व कप्तान की सुरक्षा, हैरान करने वाली है वजह