विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलते ही गए सौरव गांगुली के अच्छे दिन! घटाई गई पूर्व कप्तान की सुरक्षा, हैरान करने वाली है वजह

Published: Wed, 03 Jun 2026 04:33 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में नई भाजपा सरकार बनने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की सुरक्षा Z श्रेणी से घटाकर ...और पढ़ें

सौरव गांगुली की सुरक्षा में हुआ बदलाव

सौरव गांगुली की सुरक्षा में हुआ बदलाव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की सिक्योरिटी घटा दी गई है। गांगुली के पास पहले जेड सिक्योरिटी थी, लेकिन अब उनको वाय कैटेगरी की सुरक्षा दी जाएगी। ये फैसला पश्चिम बंगाल में हाल ही में बनी नई बीजेपी सरकार ने लिया है।

राज्य की सुरक्षा ईकाई द्वारा सुरक्षा परीक्षण और खतरे की संभावना को देखते हुए ये फैसला किया गया है। साल 2023 में गांगुली की सुरक्षा वाय कैटेगरी से जेड कैटेगरी की कर दी गई थी।

इतने लोग देंगे सुरक्षा

जेड कैटेगरी में गांगुली की सुरक्षा में आठ से 10 पुलिस वाले शामिल थे, लेकिन वाय कैटेरी में गांगुली के पास तीन पुलिस वाले होंगे। साथ ही कुछ और लोग उनके घर पर तैनात रहेंगे। राज्य ईकाई के नए सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत गांगुली को उतना खतरा नहीं है कि उन्हें जेड सिक्योरिटी दी जाए। हालांकि, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान को वीआईपी कॉर्डन मुहैया कराया जाएगा। साथ ही उनके साथ होम गार्ड रहेंगे। इसके अलावा निजी सुरक्षा आधिकारी भी गांगुली के साथ होंगे।

राज्य अधिकारियों ने बताया है कि सिर्फ गांगुली की सुरक्षा में कमी करने का फैसला नहीं लिया गया है, बल्कि ये पूरे राज्य की वीआईपी प्रोटोकॉल्स संरचना में बदलाव है।

ये है मकसद

ये भी बताया गया है कि इस प्रशासनिक फैसले का मकसद सख्ती के साथ संवैधानिक पदों, आधिकारियों और जिनकी सुरक्षा को खतरा ज्यादा है उनको प्राथमिकता से सुरक्षा मुहैया कराना है। इस समय गांगुली नई सरकार के तहत उस कैटेगरी में नहीं आते हैं जिन्हें जेड सुरक्षा दी जाए।

यह भी पढ़ें- 'एक बिहारी सब पर भारी, खत्म गेम...', Virat Kohli ने Vaibhav Suryavanshi को IPL Final जीतने के बाद दिया 'गुरुमंत्र'

यह भी पढ़ें- 'वो पहला ग्‍लोबल स्‍टार, जिसने...', इंग्‍लैंड में 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का भौकाल; जोस बटलर ने जमकर की तारीफ