न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के पास गोली से भरा बैग बरामद, 137 कारतूस मिलने से मचा हड़कंप
न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के पास एक पुलिस चौकी के पीछे संदिग्ध बैग से 137 कारतूस और एक खाली मैगजीन मिली।

न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से सटे इंडियन ऑयल अंडरपास के पास 137 कारतूस बरामद
HighLights
पुलिस चौकी के पीछे मिला कारतूसों से भरा बैग।
बैग में 137 कारतूस और एक खाली मैगजीन बरामद।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच में जुटी है।
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। ट्रैफिक पुलिस आउटपोस्ट के पीछे गोली से भरा बैग रखा था। मंगलवार सुबह न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से सटे इंडियन ऑयल अंडरपास के पास एक संदिग्ध बैग से 137 कारतूस और एक खाली मैगजीन मिलने से सनसनी फैल गई।
गोली से भरा बैग पुलिस चौकी के पीछे छिपाने वाले की तलाश में एनजेपी थाना की पुलिस इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस को गोलियों ने भरा बैग मिला
स्थानीय निवासी निताई शील की नजर सबसे पहले बैग पर पड़ी। बैग में झांकते ही गोली दिखी, तब उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बैग की तलाशी लेने पर पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। उसके भीतर भारी मात्रा में कारतूस रखे हुए थे।
पुलिस के अनुसार, झोले से कुल 137 कारतूस बरामद हुआ, जिसमें 9 mm के 40 और SLR के 97 कारतूस हैं। इनमें 9 mm के 10 और SLR के 14 कारतूस इस्तेमाल किए जा चुके हैं। झोले से एक खाली मैगजीन भी मिली है।
रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिस आउटपोस्ट के ठीक बगल में हथियारों का मिलना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। क्या किसी आपराधिक गिरोह ने वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार यहां छिपाए थे? क्या यह किसी बड़ी साजिश की तैयारी थी?
पुलिस हथियारों के स्रोत, बैग वहां रखने वाले व्यक्ति और इसके पीछे की मंशा का पता लगाने में जुटी है। इन सवालों का जवाब ढूंढने के लिए पुलिस घटनास्थल व आसपास के इलाकों का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें- अभिषेक बनर्जी के PA को सता रहा फर्जी एनकाउंटर का डर, हाई कोर्ट में जल्द सुनवाई की याचिका खारिज
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।