विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगालः विकास भवन में भीड़ रोकने के लिए बढ़ी सुरक्षा, परमिशन के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

Published: Fri, 27 Nov 2026 11:18 AM (IST)

पश्चिम बंगाल के स्कूल शिक्षा विभाग ने विकास भवन में बाहरी लोगों की अनियंत्रित आवाजाही पर रोक लगा दी है। यह कदम प्रशासनिक अनुशासन और कार्यप्रणाली में सुधार के लिए उठाया गया है, जिसमें बिना अनुमति प्रवेश वर्जित होगा।

विकास भवन में जाने के लिए परमिशन लेना हुआ जरूरी। (एआई से बनी तस्वीर)

विकास भवन में जाने के लिए परमिशन लेना हुआ जरूरी। (एआई से बनी तस्वीर)

HighLights

  1. विकास भवन में बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई।

  2. प्रशासनिक अनुशासन और कार्यप्रणाली में सुधार का मुख्य लक्ष्य।

  3. बिना उचित अनुमति प्रवेश पर सुरक्षाकर्मियों की विशेष निगरानी।

जागरण संवाददाता, कोलकाता। राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के कामकाज में तेजी लाने और प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने के लिए विकास भवन में बाहरी लोगों की अनियंत्रित आवाजाही पर रोक लगाने का अहम फैसला लिया गया है। विभाग की प्रशासनिक शाखा द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, बिना उचित अनुमति के कोई भी बाहरी व्यक्ति सीधे कर्मचारियों की मेज तक नहीं पहुंच सकेगा।

प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मियों को विशेष निगरानी रखने और प्रमुख स्थानों पर 'नो एडमिशन विदाउट परमिशन'(बिना अनुमति प्रवेश नहीं) के नोटिस लगाने का आदेश दिया गया है। किसी भी आवेदक या शिक्षक को अपने आवेदन की स्थिति जानने या शिकायत दर्ज कराने के लिए सीधे संबंधित अधिकारी के कक्ष में संपर्क करना होगा, जहां अधिकारी सहायक से जानकारी लेकर उनकी सहायता करेंगे।

सरकारी फाइलों की गोपनीयता पर विशेष जोर

विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और सरकारी फाइलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फाइल नंबर या कार्य की प्रगति से जुड़ी कोई भी जानकारी अनधिकृत रूप से साझा न करने की हिदायत दी गई है। अधिकारियों और कर्मचारियों को इस नियम का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।

शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया नियम

हालांकि शिक्षकों के एक वर्ग ने इस पर नाराजगी जताई है, लेकिन स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि विभाग किसी को रोकना नहीं चाहता और वैध अपॉइंटमेंट होने पर कोई भी आ सकता है। कार्यालय में अनावश्यक भीड़ कम कर कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह सकारात्मक कदम उठाया गया है।

'दिसंबर में सिर्फ सर्दी आएगी...', शेख हसीना की वतन वापसी पर बांग्लादेश के मंत्री का तंज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।