विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bengal: शिक्षक बना भक्षक, स्कूल में दुष्कर्म के बाद छात्रा के साथ किया कुछ ऐसा; पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आपबीती

By Jagran News Edited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 02 Feb 2024 05:28 PM (IST)

बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव शहर के एक स्कूल में सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप ...और पढ़ें

स्कूल में सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म (फाइल फोटो)
स्कूल में सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म (फाइल फोटो)

HighLights

  1. स्कूल में सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
  2. डरी-सहमी हुई छात्रा ने परिजनों को सुनाई आपबीती, प्राथमिकी दर्ज

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव शहर के एक स्कूल में सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में वहां के एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मंगलवार की बताई गई है।

शिक्षक से हो रही पूछताछ

पीड़िता के माता-पिता की ओर से उसी रात बनगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। उसे अदालत में पेश करने पर पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

इस वारदात को लेकर स्कूल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है। स्कूल के प्रधान शिक्षक से संपर्क करने पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: प्राइमरी प्रारंभिक भर्ती प्रक्रिया में 9533 लोगों की मेधा लिस्ट जारी, एक सप्ताह के अंदर होगी नियुक्ति

पीड़िता को शिक्षक ने धमकाया

पीड़िता बनगांव स्टेशन के पास की रहने वाली है। पीड़िता के बयान के मुताबिक, छुट्टी के बाद आरोपित शिक्षक ने उसे बहाने से रोक लिया और स्कूल में एक खाली जगह पर ले जाकर उसके साथ कुकृत्य किया। उसने किसी को इसके बारे में नहीं बताने की भी धमकी दी।

डरी-सहमी हुई छात्रा को घर में देखकर जब परिजनों ने पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद घरवालों ने तुरंत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें: सरकारी अधिकारी ने भ्रष्टाचार को लेकर हाईकोर्ट को लिखा पत्र, CID जांच का आदेश