यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
West Bengal: प्राइमरी प्रारंभिक भर्ती प्रक्रिया में 9533 लोगों की मेधा लिस्ट जारी, एक सप्ताह के अंदर होगी नियुक्ति
कानूनी उलझनों के बाद आखिरकार अच्छी खबर आई है। 2022 के लिए प्रारंभिक भर्ती प्रक्रिया की मेधा सूची बुधवार को ...और पढ़ें

HighLights
- सात दिनों के भीतर मिलेगा नियुक्ति पत्र
- बोर्ड ने पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए लिया फैसला
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कानूनी उलझनों के बाद आखिरकार अच्छी खबर आई है। 2022 के लिए प्रारंभिक भर्ती प्रक्रिया की मेधा सूची बुधवार को जारी की गई। 11 हजार 765 रिक्तियों की भर्ती के लिए अधिसूचना 2022 में प्रकाशित की गई थी। टीईटी परीक्षा पिछले दिसंबर में आयोजित की गई थी। बाद में इस भर्ती पैनल को लेकर कानूनी पेचीदगियां पैदा हो गईं। मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया। उस मामले में स्थगन आदेश हटने के बाद मेधा सूची का प्रकाशन किया गया।
काउंसिल के अध्यक्ष गौतम पाल ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेस में पैनल जारी किया। मालूम हो कि रिक्तियों की संख्या 11 हजार 765 है लेकिन पैनल में 9533 नाम हैं। मालूम हो कि बाकी पद फिलहाल खाली ही रहेंगे।
सात दिनों के भीतर मिलेगा नियुक्ति पत्र
गौतम पाल ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर नियुक्ति कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यानी सात दिनों के भीतर नौकरी चाहने वालों को नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। पैनल में शामिल लोगों में 2014 और 2017 के टीईटी स्नातक शामिल हैं।
बोर्ड ने पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए लिया फैसला
गौतम पाल ने यह भी कहा कि पैनल प्राप्त अंकों का ब्रेक अप करेगा, जिसे बोर्ड के इतिहास में पहला माना जाता है। माना जा रहा है कि बोर्ड ने यह फैसला पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए लिया है। यह भी बताया गया है कि इस भर्ती प्रक्रिया के पूरा होने के बाद ही अगली भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
