विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुरुलिया में बंगला नाटक देखने गई 17 वर्षीय आदिवासी किशोरी से गैंगरेप, सभी छह आरोपित गिरफ्तार

Published: Tue, 17 Nov 2026 04:50 PM (IST)

पुरुलिया के काशीपुर में एक 17 वर्षीय आदिवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जब वह एक यात्रा कार्यक्रम देखने गई थी।

पुलिस की गिरफ्त में सभी छह आरोपित (सौ. जागरण)

पुलिस की गिरफ्त में सभी छह आरोपित (सौ. जागरण)

HighLights

  1. पुरुलिया में 17 वर्षीय आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म।

  2. काशीपुर थाना क्षेत्र में यात्रा कार्यक्रम के दौरान हुई घटना।

  3. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सभी छह आरोपितों को किया गिरफ्तार।

संवाद सूत्र, पुरुलिया। पुरुलिया जिले के काशीपुर थाना क्षेत्र में यात्रा (बंगला नाटक) देखने गई 17 वर्षीय आदिवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, किशोरी बीती रात काशीपुर थाना क्षेत्र के माजरामुड़ा गांव में आयोजित यात्रा कार्यक्रम देखने गई थी। आरोप है कि वहां किशोरी का एक पूर्व परिचित युवक अपने पांच अन्य साथियों के साथ पहुंचा। इसके बाद रात के अंधेरे का फायदा उठाकर छहों युवकों ने कथित तौर पर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

थाने में लिखित शिकायत दर्ज

घटना के बाद पीड़िता काशीपुर थाने पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुदीप मांडी, राजेश मांडी, अगुन मांडी, मेघनाथ मांडी, सुशांत मांडी और विनंदा सोरेन के रूप में हुई है। सभी काशीपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। 

पुलिस ने आरोपितों को रघुनाथपुर महकमा अदालत में पेश किया। नाबालिग किशोरी से जुड़ी इस गंभीर घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- सिदगोड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन: 214 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी जब्त


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।