बंगाल: बागडोगरा में सिलीगुड़ी से बिहार जा रही निजी बस दुर्घटना का शिकार, ड्राइवर की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान
सिलीगुड़ी से सहरसा जा रही एक निजी यात्री बस बागडोगरा के भुट्टाबाड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बागडोगरा में बस दुर्घटना। (एआई द्वारा निर्मित फोटो।)
HighLights
सिलीगुड़ी से सहरसा जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हुई।
चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
लगभग 40 यात्रियों को हल्की चोटें आईं।
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी से बिहार के पूर्णिया होते हुए सहरसा जा रही एक निजी यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि, बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
घटना शनिवार को बागडोगरा के भुट्टाबाड़ी संलग्न राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर घटी है। सामने अचानक एक कंटेनर आ जाने पर उसे बचाने के प्रयास में चालक ने बस को डिवाइडर पर चढ़ाकर रोक दिया। हादसे के दौरान बस में करीब 40 यात्री सवार थे।
यात्रियों को आईं हल्की चोटें
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बागडोगरा थाना तथा बागडोगरा ट्रैफिक गार्ड के कर्मी मौके पर पहुंचे। छठ महापर्व के चलते बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। दुर्घटना में बस में सवार कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं है। जानकारी मिली है कि घायलों को बागडोगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
बस यात्री सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार को वह छठ पूजा के अवसर पर सिलीगुड़ी से पूर्णिया जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बस अपनी लेन में निर्धारित गति से चल रही थी। इसी दौरान अचानक सामने एक कंटेनर आ गया। बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाया और बस को डिवाइडर की ओर मोड़कर रोक दिया।
इस दौरान बस में बैठे यात्री अपनी-अपनी सीटों से गिरने लगे। उन्होंने बताया कि यदि चालक ने सूझबूझ नहीं दिखाई होती तो कई लोगों की जान
यह भी पढ़ें: बक्सा टाइगर रिजर्व की बाघिन के गर्भपात के आरोपों पर जांच शुरू, दिल्ली से पहुंची NTCA की टीम