Move to Jagran APP

West Bengal: कोलकाता पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, नेताजी भवन का करेंगी दौरा; जानें पूरा शेड्यूल

President Murmu West Bengal visit राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो रही है। बता दें कि देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद मुर्मु का राज्य का यह पहला दौरा होगा।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashPublished: Mon, 27 Mar 2023 08:54 AM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2023 01:21 PM (IST)
West Bengal: कोलकाता पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, नेताजी भवन का करेंगी दौरा; जानें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली, एजेंसी। President Murmu West Bengal visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से पश्चिम बंगाल के के दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचीं। राज्य के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और मंत्री फिरहाद हकीम ने उनका स्वागत किया। बता दें कि देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद मुर्मु का राज्य का यह पहला दौरा होगा। 

loksabha election banner

इन-इन जगहों का करेंगी दौरा

26 मार्च को जारी एक अधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मु 27 मार्च को सबसे पहले कोलकाता में नेताजी भवन का दौरा करेंगी। यहां वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देंगी। इसके बाद, वह रवींद्रनाथ टैगोर के घर जोरासांको ठाकुरबाड़ी जाएंगी और गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। 27 मार्च की शाम राष्ट्रपति के सम्मान में नेताजी इंडोर स्टेडियम में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुर्मु शामिल होंगी।

28 मार्च को जाएंगी बेलूर मठ

राष्ट्रपति मुर्मु 28 मार्च को बेलूर मठ का दौरा करेंगी। बता दें कि वह कोलकाता में यूको बैंक के 80 साल पूरे होने के समारोह में भी शामिल होंगी। इसके बाद वह विश्वभारती के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए शांतिनिकेतन जाएंगी। उल्लेखनीय है कि 19 मार्च को, राष्ट्रपति मुर्मु ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में विवेकानंद रॉक मेमोरियल का दौरा किया था।

'एक यादगार अनुभव रहा'- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

विवेकानंद रॉक मेमोरियल का दौरा करने के बाद राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'विवेकानंद रॉक मेमोरियल का दौरा करना मेरे लिए एक यादगार अनुभव है। मैं स्वर्गीय एकनाथ रानाडे जी की महानता पर अचंभित हूं, जो आध्यात्मिक रूप से आवेशित परिसर के निर्माण के पीछे थे।' इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मु 16 मार्च से 21 मार्च तक केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के एक सप्ताह के दौरे पर थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.