विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal: कोलकाता में ओडिशा जा रही बस में लगी भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर वाहन से निकले 30 लोग; 1 की मौत

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sat, 11 Nov 2023 10:04 AM (IST)

बंगाल में ओडिशा जा रही बस में आग लगने ( Odisha-bound bus catches fire) से 30 लोग घायल हो गए। ...और पढ़ें

कोलकाता में ओडिशा जा रही बस में लगी भीषण आग (Image: Representative)
कोलकाता में ओडिशा जा रही बस में लगी भीषण आग (Image: Representative)

HighLights

  1. कोलकाता में ओडिशा जा रही बस में लगी भीषण आग
  2. खिड़कियां तोड़कर वाहन से निकले 30 लोग; 1 की मौत
  3. नजदीकी अस्पतालों में कराया गया भर्ती

पीटीआई, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में ओडिशा के पारादीप जा रही एक लक्जरी बस में भीषण आग लग गई है। इस हादसे में कम से कम 30 लोग घायल हो गए है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

यह घटना तब हुई जब बस शाम करीब 5 बजे कोलकाता के बाबूघाट से रवाना हुई और शुक्रवार रात करीब 10 बजे माधबपुर इलाके में पहुंची। पुलिस ने बताया कि एसी बस धीरे-धीरे चल रही थी।

खिड़कियां लोड़कर वाहन से निकले बाहर

समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, बस में यात्रा कर रहे कम से कम 30 लोगों ने साइड की खिड़कियां तोड़कर वाहन से बाहर निकलने की कोशिश की। उनमें से कुछ सड़क किनारे खाई में गिर गये।

नजदीकी अस्पतालों में कराया गया भर्ती

पुलिस ने बताया कि घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि वाहन रोकने के बाद चालक और खलासी भी बाहर कूद गये। अधिकारी ने कहा कि आग की लपटों को बुझाने के लिए दमकल गाड़ियों को काम पर लगाया गया, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

यह भी पढ़े: 'भाजपा की योजना 2024 चुनाव से पहले पूरे विपक्ष को जेल भेजना है', बंगाल की CM ममता बनर्जी का आरोप

यह भी पढ़े: West Bengal: बकाया भुगतान कर बंगाल के साथ मनरेगा विवाद जल्द सुलझा सकता है केंद्र, तृणमूल ने राजभवन के बाहर दिया था धरना