विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'नियम बदले बिना संभव नहीं', दीक्षा समारोह में रोब हटा कर कुर्ता-पायजामा करने के खिलाफ उतरे जादवपुर यूनिवर्सिटी के छात्र

Published: Fri, 27 Nov 2026 02:59 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में दीक्षा समारोहों में ब्रिटिश-कालीन 'रोब' हटाकर भारतीय परिधान लागू करने के सरकारी सुझाव पर विवाद छिड़ गया है। 

जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र सरकारी दखल का जता रहे विरोध (फोटो- यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट)

जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र सरकारी दखल का जता रहे विरोध (फोटो- यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट)

HighLights

  1. दीक्षा समारोह में ब्रिटिश 'रोब' हटाकर भारतीय परिधान लागू करने का सुझाव।

  2. कलकत्ता विश्वविद्यालय ने धोती-कुर्ता, साड़ी को दी मंजूरी।

  3. जादवपुर यूनिवर्सिटी के छात्र परंपरा का हवाला देकर कर रहे विरोध।

जागरण संवाददाता, कोलकाता। दीक्षा समारोह से ब्रिटिश कालीन 'रोब' (गाउन) हटाकर भारतीय कपड़े लागू करने के सरकारी सुझाव पर विवाद छिड़ गया है। उच्च शिक्षा मंत्री के बयान के बाद, 23 नवंबर को उच्च शिक्षा विभाग ने यूजीसी के नियमों का हवाला देते हुए सभी कुलपतियों को पत्र भेजा था।

इसका मकसद भारतीय हथकरघा और 'उत्तरीय' (अंगवस्त्र) को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में कलकत्ता विश्वविद्यालय ने बुधवार को छात्रों के लिए सफेद धोती-कुर्ता या पायजामा और छात्राओं के लिए लाल पाड़ की सफेद साड़ी तय कर दी है।

कपड़ों से देशभक्ति तय नहीं होती: छात्र

जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने इस बदलाव का कड़ा विरोध किया है। छात्रा उदिता बेदज्ञ ने कहा कि रोब हमारी परंपरा से जुड़ा है और इसमें सरकारी दखल बर्दाश्त नहीं होगा। वहीं, छात्र अनुभव गुप्ता ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर के विचारों वाले इस कैंपस में पहनावे से राष्ट्रवाद तय नहीं हो सकता। छात्रों की मांग है कि उनसे बात किए बिना कोई फैसला न हो और सरकार छात्र संघ चुनाव जैसे जरूरी मुद्दों पर ध्यान दे।

नियमों का पेंच और शिक्षकों की राय

प्रोफेसर पार्थप्रतिम राय ने स्पष्ट किया कि जादवपुर की स्थापना अंग्रेजों के विरोध में हुई थी, इसलिए यहां का भगवा रोब गुलामी की निशानी नहीं है। विश्वविद्यालय के नियमों में भी इसका जिक्र है, जिसे बदलना मुश्किल है।

नियम बदलने पर हुई चर्चा

बुधवार को डीन की बैठक में भी नियम बदलने की दिक्कतों और छात्रों के विरोध पर चर्चा हुई, जिसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। हालांकि, प्रोफेसर भास्कर सरदार का मानना है कि भारतीय संस्कृति के हिसाब से बदलाव में कोई बुराई नहीं है और शुरुआत में थोड़ी हिचक के बाद सब इसे अपना लेंगे।

इटली के नेता का 'वोट चोर, गद्दी छोड़' वाला वीडियो हटाने से SC का इनकार, SIT जांच की मांग वाली याचिका भी खारिज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।