विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक रिजल्ट में नदिया जिला शीर्ष पर, एग्जाम में 92.62 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल

Published: Fri, 27 Nov 2026 06:17 PM (IST)

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद ने तीसरे सेमेस्टर का परिणाम घोषित किया, जिसमें कुल 92.62% परीक्षार्थी सफल रहे।

WBCHSE 12th Result 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

WBCHSE 12th Result 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. छात्राओं ने 92.68% के साथ छात्रों से बेहतर किया प्रदर्शन।

  2. जिलावार परिणाम में कोलकाता खिसक कर आठवें स्थान पर।


जागरण संवाददाता, कोलकाता। पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वर्ष 2027 के तीसरे सेमेस्टर का परिणाम घोषित किया। इस वर्ष कुल 92.62 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। परीक्षा में शामिल कुल 7,02,997 परीक्षार्थियों में से 6,51,129 पास घोषित किए गए, जबकि कुल 7,18,578 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।

नदिया शिर्ष पर

कक्षा 12वीं की परीक्षा में छात्राओं का पास प्रतिशत 92.68 और छात्रों का 92.58 रहा। जिलावार नतीजों में 95.58 प्रतिशत के साथ नदिया पहले, पूर्व मिदनापुर (95.09%) दूसरे और हावड़ा (95.08%) तीसरे स्थान पर रहा, जबकि कोलकाता 93.45 प्रतिशत के साथ आठवें स्थान पर रहा।

स्ट्रीम वाइज यहां देखें पास प्रतिशत

संकायवार परिणामों में साइंस में 98%, कॉमर्स में 98.11% और आर्ट्स में 91% परीक्षार्थी सफल हुए हैं। कुल 71 विषयों की परीक्षा एमएसक्यू पद्धति से 15 भाषाओं में ली गई थी। सुरक्षा जांच के दौरान 19 मोबाइल फोन जब्त कर संबंधित परीक्षार्थियों की परीक्षा रद्द कर दी गई। संसद ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल मेधा सूची और मूल मार्कशीट जारी नहीं की गई है; अंतिम सेमेस्टर के परिणाम के साथ ही मूल मार्कशीट दी जाएगी।

कैसे और कहां से करें नतीजे चेक

कक्षा 12वीं परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसािट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद WBCHSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें। 

यह भी पढ़ें- WBCHSE 12th Result 2026 Out: कक्षा 12वीं तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट wbchse.wb.gov.in पर जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।