विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WBCHSE 12th Result 2026 Out: कक्षा 12वीं तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट wbchse.wb.gov.in पर जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड

Published: Fri, 27 Nov 2026 02:19 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 27 Nov 2026 03:01 PM (GMT+05:30)

पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे जारी कर दिया गया है। छात्र एवं अभिभावक ऑफिशियल पोर्टल wbchse.wb.gov.in से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

WBCHSE Class 12th Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

 WBCHSE Class 12th Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. कक्षा 12वीं तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट जारी।

  2. मोबाइल ऐप से भी करे नतीजे चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र एवं छात्राओं का इंतजार अब खत्म हुआ। दरअसल वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन WBCHSE की ओर से कक्षा 12वीं तीसरे सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया गया है। छात्र एवं अभिभाव आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन दर्ज करना होगा। 

मोबाइल ऐप पर भी देख सकते हैं नतीजे

कक्षा बारहवीं तीसरे सेमेस्टर का परिणाम छात्र एवं अभिभावक मोबाइल ऐप 'डब्ल्यूबीसीएचएसई रिजल्ट्स' पर भी देख सकेंगे।

इन स्टेप्स से चेक करें नतीजे

पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं तीसरे सेमेस्टर का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए यहां निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। इन स्टेप्स की मदद से छात्र एवं अभिभावक रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं।

  1. रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in विजिट करें।
  2. होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अब WBCHSE Class 12th 3rd semester Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर को दर्ज करें।
  5. लॉगिन डिटेल दर्ज करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इन 2 वेबसाइट से देख सकते हैं नतीजे

कक्षा 12वीं तीसरे सेमेस्टर का परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दी गई 2 ऑफिशियल वेबसाइट की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • 1. wbchse.wb.gov.in
  • 2. results.wb.gov.in

रिजल्ट में इन डिटेल की करें जांच

कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद उसमें दी गई जरूरी जानकारी जैसे अपना नाम, रोल नंबर, सभी विषयों का नाम, परीक्षा में प्राप्त कुल अंक और क्वालिफाइंग स्टेट्स आदि की जांच ध्यान से कर लें।

 

यह भी पढ़ें: HBSE Exam Date 2027: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, 3 मार्च से शुरू होगा एग्जाम

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।