विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HBSE Exam Date 2027: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, 3 मार्च से शुरू होगा एग्जाम

Published: Fri, 27 Nov 2026 11:27 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2026 11:33 AM (IST)

हरियाणा HBSE Haryana Board 10th 12th Exam 2027 Date का एलान कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा 03 मार्च से शुरू होने जा रही है।

HBSE Exam Date 2027: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HBSE Exam Date 2027: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. हरियाणा कक्षा 10वीं-12वीं डेटशीट जारी।

  2. आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऑफिशियल डेटशीट का एलान कर दिया गया है। जो छात्र एवं छात्राएं कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर HBSE Exam Date 2027 डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, कक्षा दसवीं की परीक्षा 04 मार्च और कक्षा 12वीं की परीक्षा 03 मार्च, 2027 से शुरू होने जा रही है।

इस डेट तक आयोजित होंगी परीक्षाएं

हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा 03 मार्च से लेकर 08 अप्रैल, 2027 तक और कक्षा दसवीं बोर्ड की परीक्षा 04 मार्च से लेकर 26 मार्च, 2027 तक आयोजित कराई जाएगी।

डिटेल शेड्यूल कब होगा जारी

हरियाणा बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए फिलहाल डिटेल शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। ऐसे में छात्रों एवं अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे डिटेल डेटशीट डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

कहां से डाउनलोड करें एग्जाम शेड्यूल नोटिस

कक्षा दसवीं-बारहवीं एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर विजिट करें। इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर डेटशीट लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद डेटशीट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।

पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

कक्षा दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। इससे कम अंक हासिल करने पर छात्र परीक्षा में सफल नहीं माने जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: पहले सीबीएसई की OSM से बटोरी सुर्खियां, अब TIME100 Next India लिस्ट में शुमार, कौन हैं सार्थक सिद्धांत?

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।