पहले सीबीएसई की OSM से बटौरी सुर्खियों, अब TIME100 Next India लिस्ट में शुमार, कौन हैं सार्थक सिद्धांत?
सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली पर सवाल उठाकर सुर्खियों में आए सार्थक सिद्धांत को अब TIME100 Next India की सूची में शामिल किया गया है। सार्थक को देश के 100 प्रभावशाली चेहरों में गिना जा रहा है।
-1795250473361_m.webp)
कौन हैं सार्थक सिद्धांत?
HighLights
सार्थक सिद्धांत TIME100 Next India सूची में शामिल।
उन्होंने CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर सवाल उठाए थे।
करियर डेस्क, नई दिल्ली। जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए उम्र कभी भी आपकी बाधा नहीं बनती है। बशर्तें आपके अंदर सीखने की ललक और चुनौतियों का सामना करने का साहस होना चाहिए। सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग यानी (OSM) पर सवाल उठाने वाले सार्थक सिद्धांत इसी का जीता जागता उदाहरण है।
जिस ओएसएम प्रणाली को लेकर सार्थक ने सुर्खियों बटौरी थी। आज फिर से एक बार देश में उनके नाम की चर्चा हो रही है। दरअसल सार्थक सिद्धांत का नाम TIME100 Next India की लिस्ट में शामिल किया गया है। ऐसे में आईये जानते हैं आखिर कौन हैं सार्थक सिद्धांत।
कौन हैं सार्थक सिद्धांत
झारखंड के रहने वाले सार्थक सिद्धांत का बचपन बोकारो में ही बीता है। सार्थक की उम्र 18 साल बताई जाती है। सार्थक एक ऐसे परिवार से आते हैं, जहां उन्हें बचपन से ही घर टेक्नोलॉजी का माहौल मिला है। सार्थक को बचपन से ही कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी में गहरी दिलचस्पी रही है। कंप्यूटर में रुचि होने के कारण उन्होंने क्लास 6-7 से ही इंटरनेट की मदद से प्रोग्रामिंग सीखना शुरू कर दिया था। बता दें, सार्थक ने इसी साल फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित, कंप्यूटर साइंस और अंग्रेजी विषय से कक्षा 12वीं की परीक्षा पास की है।
OSM प्रणाली पर उठाए सवाल
सार्थक का नाम उस समय सुर्खियों में आया, जब सीबीएसई ने कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियां का मूल्यांकन करने के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली को शुरू किया। सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद उन्होंने अपने नंबरों पर आपत्ति जताई और री-इवैल्यूएशन के लिए अपनी कॉपी का मूल्यांकन करने के लिए शीट मांगी। जब उन्हें अपनी कॉपी मिली तो उन्होंने पाया कि परीक्षा में प्राप्त अंक उनके अनुसार नहीं थे। इसके बाद सार्थक ने इसकी जांच शुरू की और ओएसएम प्रणाली की खामियों को सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर करना शुरू किया। सार्थक यही नहीं रुके उन्होंने सीबीएसई के टेंडर से जुड़े 500 से ज्यादा दस्तावेज और रिकॉर्ड की जांच शुरू की और इसे भी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करना शुरू किया।
TIME100 Next India में बनाई जगह
सार्थक सिद्धांत का नाम TIME100 Next India की लिस्ट में शामिल किया गया है, जिसके बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। अब बात करें इस लिस्ट की तो इसे दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मैगजीन टाइम द्वारा प्रकाशित किया जाता है। इस लिस्ट में भारत एवं भारतीय मूल के उन 100 चुनिंदा चेहरों को जगह दी जाती है, जो दुनिया में अपने नई विचार, काम और उपलब्धियों से देश का मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। इस लिस्ट में अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाले लोगों को शामिल किया जाता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।