गरीब ऑटो ड्राइवर की बेटी बनी ITI टॉपर, संस्कृत में गोल्ड मेडलिस्ट; अब PM मोदी करेंगे सम्मानित
एक ऑटो ड्राइवर की बेटी ने ऑटोमोबाइल ट्रेड में 1200 में से 1194 अंक हासिल करके पूरे देश में टॉप ...और पढ़ें

कौन हैं आईटीआई टॉपर सुप्रीति महापात्रा?
HighLights
आईटीआई में किया देश में टॉप।
अब पीएम मोदी करेंगे सम्मानित।
संस्कृत में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं।
करियर डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपके अंदर अपने सपनों को पूरा करने का जज्बा है, तो आप बड़ी से बड़ी चुनौतियों को हराकर अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। ओडिशा की महापात्रा इसी का जीता जागता उदाहरण है। भारत में जिस ऑटोमोबाइल क्षेत्र को पुरुषों से जोड़कर देखा जाता है। सुप्रीति महापात्रा ने उसी क्षेत्र में पूरे देश में टॉप करके यह साबित कर दिया है कि महिलाएं भी टेक्निकल क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।
सुप्रीति महापात्रा को उनकी इस उपलब्धि के लिए 22 नवंबर को एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।
कौन हैं सुप्रीति महापात्रा
सुप्रीति महापात्रा ओडिशा के पुरी की रहने वाली है। उनके पिता एक ऑटो चालक है। सुप्रीति महापात्रा ने ओडिशा के गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट से ऑटोमोबाइल कोर्स में 2 साल का आईटीआई कोर्स किया है। इस कोर्स में उन्होंने कुल 1200 में से 1194 अंक हासिल करके पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
पीएम मोदी करेंगे सम्मानित
सुप्रीति महापात्रा को उनकी इस उपलब्धि के लिए 22 नवंबर को उत्तर प्रदेश में होने वाले एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बता दें, सुप्रीती ने आईटीआई कोर्स करने से पहले संस्कृत आचार्य विषय में स्नातकोत्तर किया था, जिसमें वह गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं। सुप्रीती की इस उपलब्धि के लिए उन्हें राष्ट्रपति से अवॉर्ड भी मिला था।
भाई से मिली ITI में आने की प्रेरणा
सुप्रीती एक बेहद ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखती है। स्नातकोत्तर पूरा करने के बाद कोरोना महामारी आ गई। कोरोना के समय परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से और ज्यादा खराब हो गई। ऐसे में सुप्रीती को एक साल तक अपनी पढ़ाई भी छोड़नी पड़ी। इस दौरान उनके भाई ने वेल्डर ट्रेड में एक साल का सर्टिफिकेट कोर्स किया और उन्हें तुरंत नौकरी मिल गई। अपने भाई की इसी सफलता से प्रेरित होकर और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उन्होंने आईटीआई करने का फैसला लिया।
असिस्टेंट ट्रेनिंग ऑफिसर बनने का ख्वाब
आईटीआई में टॉप करने के बाद सुप्रीति शिक्षक बनकर देश के युवाओं को टेक्निकल क्षेत्र के लिए प्रशिक्षित करना चाहती हैं। मीडिया में दिए इंटरव्यू में सुप्रीति ने बताया कि वह असिस्टेंट ट्रेनिंग ऑफिसर बनकर आईटीआई स्टूडेंट को प्रशिक्षण देना चाहती है। सुप्रीति का कहना है कि टेक्निकल क्षेत्र केवल लड़कों के लिए है यह एक पुरानी धारणा है। आजकल टेक्निकल क्षेत्र में एडवांस टेक्नोलॉजी का प्रयोग हो रहा है और इसमें लड़कियों के लिए भी बेहतर अवसर मौजूद है और लड़कियां भी इस क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।