विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट आवास के बाहर चला बुलडोजर, नगर निगम ने हटाया अस्थायी ढांचा

Published: Thu, 12 Nov 2026 08:48 AM (IST)

तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

HighLights

  1. अभिषेक बनर्जी के कालीघाट आवास के बाहर अभियान।

  2. नगर निगम ने बांस का अस्थायी ढांचा गिराया।

  3. कानून-व्यवस्था बनाए रखने को भारी पुलिस बल तैनात।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर गुरुवार सुबह नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सांसद के घर के सामने फुटपाथ पर बांस से बने एक अस्थायी ढांचे को बुलडोजर की मदद से गिरा दिया गया।

अस्थायी शेड को ध्वस्त करने के तुरंत बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने मौके से बांस और अन्य मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया, ताकि फुटपाथ को पूरी तरह से साफ और आवाजाही के लिए सुगम बनाया जा सके।

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

इस प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए विशेष एहतियात बरती गई। अभियान के चलते अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर भारी संख्या में स्थानीय पुलिस बल के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें: 'कालीघाट स्थित आवास के बाहर पुलिस कर रही रेकी', अभिषेक बनर्जी का सरकार पर बड़ा आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।