'कालीघाट स्थित आवास के बाहर पुलिस कर रही रेकी', अभिषेक बनर्जी का सरकार पर बड़ा आरोप
अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता पुलिस पर अपने कालीघाट स्थित आवास के आसपास निगरानी करने और रेकी व जासूसी कराने का ...और पढ़ें

तृणमूल सांसद का आरोप- मुझ पर फिर हमले की रची जा रही साजिश (फोटो- एक्स)
HighLights
तृणमूल सांसद का आरोप- मुझ पर फिर हमले की रची जा रही साजिश
अभिषेक ने दावा किया कि पिछले सप्ताह भी इसी तरह की रेकी की गई थी
राज्य ब्यरो, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता पुलिस पर अपने कालीघाट स्थित आवास के आसपास निगरानी करने और रेकी व जासूसी कराने का गंभीर आरोप लगाया है। अभिषेक ने आशंका जताई है कि उन पर एक बार फिर हमले की साजिश रची जा रही है।
अभिषेक ने बुधवार को एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि कोलकाता पुलिस के जवान सरकारी वाहनों का इस्तेमाल कर उनके आवास के आसपास रेकी कर रहे हैं और अवैध रूप से उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
दावा किया कि पिछले सप्ताह भी इसी तरह की रेकी की गई थी। इसके ठीक एक दिन बाद, सात नवंबर को उनकी जन्मतिथि के अवसर पर आवास के बाहर जश्न के दौरान कुछ लोगों ने हमला किया था।
अभिषेक का आरोप है कि इस घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक किसी आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस पूरे विवाद के बीच बुधवार को अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर बने अस्थायी टिन शेड को भी हटा दिया गया।
बताया गया है कि फुटपाथ पर अतिक्रमण कर इस शेड का निर्माण किया गया था। पुलिस के निर्देश के बाद मजदूरों ने इसे हटाया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक रितेश तिवारी ने तृणमूल के आरोपों पर पलटवार किया।
कहा कि टीएमसी ने अपने 15 वर्षों के शासनकाल में पुलिस का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को डराने और राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया है। अब वही पुलिस उसे खटकने लगी है।