बंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को मिली अहम जिम्मेदारी, CM शुभेंदु के बने सलाहकार
पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए अपना सलाहकार नियुक्त किया है।
-1791381184030_m.webp)
मिथुन चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल सरकार में सलाहकार नियुक्त
HighLights
मिथुन चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल सरकार में सलाहकार नियुक्त
उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नियुक्ति की घोषणा की
डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने दिग्गज अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती की बड़ी जिम्मेदारी दी है। चक्रवर्ती को सरकार का सलाहकार नियुक्त किया गया है। यह पद उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिलाता है। इस पद के साथ राज्य प्रशासन के सांस्कृतिक मामलों में इस चक्रवर्ती की अहम भूमिका तय हो गई है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, चक्रवर्ती को सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा, जो मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के अधीन है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब बीजेपी सरकार बंगाल के सांस्कृतिक और फिल्म क्षेत्रों पर ध्यान दे रहो है।
उत्तम कुमार की जन्मशती के मौके पर किया एलान
यह एलान अधिकारी ने मशहूर बंगाली एक्टर उत्तम कुमार की जन्मशती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया।राज्य सरकार इन समारोहों को बंगाल की फिल्मी विरासत को बढ़ावा देने और राज्य को एक बड़े सांस्कृतिक और फिल्मी केंद्र के तौर पर फिर से स्थापित करने की कोशिश के हिस्से के तौर पर पेश कर रही है।
बीजेपी का मशहूर चेहरा और प्रमुख प्रचारक भारतीय सिनेमा के सबसे जाने-माने नामों में से एक, चक्रवर्ती बीजेपी के सक्रिय प्रचारक और पश्चिम बंगाल में एक प्रमुख राजनीतिक हस्ती रहे हैं।
मिथुन चक्रवर्ती ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान बीजेपी के लिए जोर-शोर से प्रचार किया था। पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस को हराकर राज्य में सरकार बनाई और शुभेंदु अधिकारी बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री बने।
यह भी पढ़ें- बंगाल में मदरसा सर्विस कमीशन खत्म, अब SSC से होगी शिक्षकों की नियुक्ति
