विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ममता तृणमूल का कांग्रेस से गठबंधन का संकेत, अधीर रंजन चौधरी को किया दरकिनार

Published: Sat, 21 Nov 2026 08:26 PM (IST)

तृणमूल कांग्रेस नेता कल्याण बनर्जी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से केंद्रीय स्तर पर गठबंधन का संकेत दिया, जिसमें अधीर रंजन चौधरी की कोई भूमिका नहीं होगी।

ममता तृणमूल और कांग्रेस का गठबंधन (फोटो-पीटीआई)

ममता तृणमूल और कांग्रेस का गठबंधन (फोटो-पीटीआई)

HighLights

  1. कल्याण बनर्जी ने कांग्रेस से केंद्रीय स्तर पर गठबंधन का संकेत दिया।

  2. अधीर रंजन चौधरी की गठबंधन में कोई भूमिका नहीं होगी।

  3. भाजपा विरोधी लहर और 2029 चुनाव समय से पहले होने का अनुमान।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। ममता तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद कल्याण बनर्जी ने बंगाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को दरकिनार कर कांग्रेस से गठबंधन का संकेत दिया है।

कल्याण बनर्जी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन होगा, लेकिन इसमें अधीर चौधरी की कोई भूमिका नहीं होगी। गठबंधन पर निर्णय केंद्रीय स्तर पर होगा। स्थानीय स्तर पर इसपर कोई बातचीत नहीं होगी।

कल्याण मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर में ममता तृणमूल की ओर से आयोजित विजयादशमी व दीपावली मिलन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, हालांकि कुछ कारणों से कार्यक्रम नहीं हो सका।

उनके बयान पर मुर्शिदाबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल्लाहिल काफी ने पलटवार करते हुए कहा कि जिले में अधीर ही अंतिम निर्णय लेंगे और उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा।

ऋतब्रत पर भी साधा निशाना

कल्याण ने तृणमूल के विरोधी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनकी लोकतांत्रिक पार्टी कहीं दिखाई नहीं दे रही है। तृणमूल एक ही है और वह अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस है।

कल्याण ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को चेताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कहने पर चलने वाले पुलिसकर्मियों की नौकरी नहीं बचेगी। जरूरत पड़ने पर वे उन्हें सुप्रीम कोर्ट खींचकर ले जाएंगे।

राजस्थान के पंचायत चुनावों में कांग्रेस की जीत पर कल्याण ने कहा कि देश में भाजपा विरोधी हवा चलने लगी है। नरेन्द्र मोदी सत्ता में नहीं रहेंगे। उन्होंने 2029 का लोकसभा चुनाव निर्धारित समय से पहले होने का अनुमान जताया।

यह भी पढ़ें- वीजा मिलते ही भारत लौटे बांग्लादेशी कारीगर, जलपाईगुड़ी में फिर घुलने लगी खजूर के गुड़ की मिठास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।