ममता बनर्जी ने कहा -सशस्त्र बलों की सुविधाएं बढ़ाने पर काम करे केंद्र
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सशस्त्र बल झंडा दिवस के मौके पर कहा है कि केंद्र सरकार को सशस्त्र बलों के विकास को ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए।
By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 07 Dec 2018 01:04 PM (IST)Updated: Fri, 07 Dec 2018 01:04 PM (IST)
कोलकाता, जेएनएन। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सशस्त्र बल झंडा दिवस के मौके पर कहा है कि केंद्र सरकार को सशस्त्र बलों के विकास को ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को इससे संबंधित एक बयान जारी किया है।
इसमें उन्होंने कहा कि, आज भारतीय सशस्त्र बल झंडा दिवस है। इस मौके पर मैं उन सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को शुभकामनाएं दे रही हूं जिन्होंने सशस्त्र बलों में शामिल होकर देश की सेवा की है। ये लोग अपने आपको त्याग कर राष्ट्र के लिए खुद को समर्पित कर देते हैं।
इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार को भारतीय सशस्त्र बलों की सुविधाओं को विकसित करने की ओर ध्यान देना चाहिए। सशस्त्र सेना झंडा दिवस या झंडा दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण के लिए भारत की जनता से धन-संग्रह के प्रति समर्पित एक दिन है। यह 1949 से प्रतिवर्ष सात दिसम्बर को भारत में मनाया जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें