विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तृणमूल कार्यालय से बड़ी संख्या में आधार कार्ड और बीरभूम में मैदान से सैकड़ों वोटर कार्ड बरामद, BJP ने उठाए सवाल

Published: Sun, 17 May 2026 08:34 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के बिधाननगर में तृणमूल कार्यालय से आधार कार्ड और बीरभूम में खुले मैदान से सैकड़ों वोटर कार्ड मिलने के बाद भाजपा ने सवाल उठाए हैं।

TMC कार्यालस से 50 से अधिक आधार कार्ड मिले (फोटो-पीटीआई)

TMC कार्यालस से 50 से अधिक आधार कार्ड मिले (फोटो-पीटीआई)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में दो अलग-अलग जगहों पर पहचान पत्रों की बरामदगी को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है।

एक ओर कोलकाता के पास बिधाननगर नगर निगम क्षेत्र के एक तृणमूल कांग्रेस कार्यालय से बड़ी संख्या में आधार कार्ड मिलने से हंगामा मच गया है, वहीं दूसरी ओर बीरभूम के कीर्णाहार में खुले मैदान से सैकड़ों वोटर कार्ड बरामद होने के बाद नए सवाल खड़े हो गए हैं।

TMC कार्यालस से 50 से अधिक आधार कार्ड मिले

बिधाननगर के 36 नंबर वार्ड स्थित बसंती देवी कालोनी इलाके में तृणमूल कार्यालय से 50 से अधिक आधार कार्ड मिलने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया।

लोगों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पहले भी इस तरह की शिकायतें की गई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

भाजपा का आरोप है कि यह मामला वोटर लिस्ट से जुड़े संभावित गड़बड़ी और ‘वोट लूट’ की ओर इशारा करता है। स्थानीय स्तर पर लोगों ने पुलिस में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है।

सरी घटना बीरभूम जिले के कीर्णाहार पश्चिमपाड़ा इलाके की है, जहां एक खुले मैदान में सैकड़ों वोटर कार्ड बिखरे पड़े मिले। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई कार्ड जब्त किए। बाद में जानकारी सामने आई कि बरामद कार्डों की संख्या सौ से अधिक थी।

इन घटनाओं के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। सिउड़ी के भाजपा विधायक जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए चुनाव आयोग का ध्यान भी इस ओर आकर्षित किया है।

हालांकि इस बीच स्थानीय महिला हिरण्यप्रभा मेटे माजी ने दावा किया कि ये कार्ड उनके पास बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएसओ) के रूप में जमा थे और बाद में एसइआर प्रक्रिया के दौरान उन्हें रखा गया था। उन्होंने कहा कि वे अब किसी काम के नहीं थे, इसलिए उन्हें फेंक दिया गया और इसमें कोई राजनीतिक साजिश नहीं है।

फिलहाल दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और बरामद सभी पहचान पत्रों को जब्त कर लिया गया है। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि आखिर ये दस्तावेज खुले मैदान और पार्टी कार्यालय तक कैसे पहुंचे।

यह भी पढ़ें- बंगाल में VIP कल्चर पर सुवेंदु सरकार का बड़ा वार, TMC नेताओं की सुरक्षा में भारी कटौती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।