विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में VIP कल्चर पर सुवेंदु सरकार का बड़ा वार, TMC नेताओं की सुरक्षा में भारी कटौती

Published: Sun, 17 May 2026 03:51 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी सरकार ने वीआईपी संस्कृति पर नकेल कसते हुए तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं और पूर्व अधिकारियों की सुरक्षा में कटौती की है।

बंगाल में VIP कल्चर पर सुवेंदु सरकार का बड़ा वार (फाइल फोटो)

बंगाल में VIP कल्चर पर सुवेंदु सरकार का बड़ा वार (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सुवेंदु अधिकारी सरकार ने वीआईपी सुरक्षा में कटौती की।

  2. तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं की सुरक्षा हटाई गई।

  3. अनावश्यक खर्च रोकने और वीआईपी संस्कृति पर अंकुश।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही प्रशासनिक ढर्रे और राजनीतिक रसूख की नुमाइश पर कड़ा प्रहार शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही सुवेंदु अधिकारी लगातार कड़े फैसले ले रहे हैं।

हाल ही में राज्य पुलिस के आला अधिकारियों के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया था कि किसी को भी जरूरत से ज्यादा सुरक्षा नहीं मिलनी चाहिए। इसी कड़ी में अब तृणमूल कांग्रेस के कई कद्दावर नेताओं और सेवानिवृत्त शीर्ष पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा में भारी कटौती की गई है।

सूची में कौन-कौन शामिल?

शनिवार को जारी एक आधिकारिक निर्देशिका के अनुसार, वीआईपी सुरक्षा की समीक्षा के बाद 10 प्रमुख चेहरों के घरों के सामने से पुलिस पहरा पूरी तरह हटा दिया गया है। इस सूची में तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी, पूर्व मंत्री अरूप विश्वास, बेलाघाटा के नवनिर्वाचित विधायक कुणाल घोष, तृणमूल के राज्य अध्यक्ष सुब्रत बख्शी और कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

इसके अलावा, पूर्व डीजीपी मनोज मालवीय और राजीव कुमार (जो वर्तमान में तृणमूल के राज्यसभा सदस्य है) के साथ-साथ पूर्व डीजी पीयूष पांडे और वकील संजय बसु  की अतिरिक्त सुरक्षा भी वापस ले ली गई है। प्रशासन का मानना है कि इन लोगों के लिए अब अतिरिक्त सुरक्षा का कोई औचित्य नहीं है।

इससे पहले तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की 'जेड प्लस' सुरक्षा और पायलट कार भी हटाई जा चुकी है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

सत्ता का यह बदलता समीकरण केवल कोलकाता तक सीमित नहीं है, बल्कि जिलों में भी इसका असर दिखने लगा है। पुरुलिया जिला पुलिस ने शनिवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए तृणमूल के 13 और कांग्रेस के एक बड़े नेता की सुरक्षा और गृह रक्षकों (होमगार्ड) को वापस ले लिया।

हटाए गए 28 गृह रक्षक

इस सूची में पूर्व मंत्री संध्या रानी टुडु और शांतिराम महतो के अलावा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नेपाल महतो शामिल हैं, जिन्होंने हालिया चुनाव लड़ा था। जिला पुलिस ने कुल नौ सुरक्षाकर्मियों और 28 गृह रक्षकों को हटाकर तुरंत पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने का आदेश दिया है। इस कदम से स्पष्ट है कि नई सरकार फिजूलखर्ची रोकने और कानून-व्यवस्था को 'स्टेटस सिंबल' से मुक्त करने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।

'स्पेशल क्लास', टेलीग्राम और करोड़ों का सौदा... अंदर के लोगों ने कैसे किया NEET पेपर लीक का खेल? पूरी डिटेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।