विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kolkata: विश्व रिकॉर्ड बनाने को तैयार कोलकाता का ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड, आज एक लाख से अधिक लोग करेंगे गीता पाठ

Published: Sun, 24 Dec 2023 06:30 AM (IST)

द्वारिका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती भी इसमें शामिल होंगे। काजी नजरुल इस्लाम के गीत से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। ...और पढ़ें

आज एक लाख से अधिक लोग करेंगे गीता पाठ (प्रतीकात्मक फोटो)
आज एक लाख से अधिक लोग करेंगे गीता पाठ (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. पीएम मोदी नहीं होंगे शामिल
  2. काजी नजरुल इस्लाम के गीत से कार्यक्रम की शुरुआत होगी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता का ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड रविवार को विश्व रिकॉर्ड रचने को तैयार है। यहां एक लाख से अधिक लोग साथ मिलकर गीता पाठ करेंगे। आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक एक लाख 30 हजार लोग गीता पाठ करने के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं।

इससे पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ गीता पाठ नहीं किया है। पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की बात थी, लेकिन वह कोलकाता नहीं आ रहे। द्वारिका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती इसमें शामिल होंगे। काजी नजरुल इस्लाम के गीत से कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

60,000 महिलाएं एक साथ शंख बजाएंगी

कार्यक्रम के दौरान 60,000 महिलाएं एक साथ शंख बजाएंगी। कार्यक्रम में बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, भाजपा विधायक व बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी समेत केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी के नेता-कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ेंः अमेरिका ने हिंदू मंदिर की दीवारों पर लिखे गए भारत विरोधी नारे की निंदा की, जयशंकर बोले- अलगाववादी ताकतों को न मिलें जगह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।