विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: लोहे के सामान की चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, लोगों ने खंभे से बांधकर पुलिस के हवाले किया

Published: Mon, 16 Nov 2026 03:20 PM (IST)

कोलकाता के न्यूटाउन मेला मैदान से लोहे के यंत्रों की चोरी करते हुए एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ ...और पढ़ें

न्यूटाउन मेला मैदान से लोहे के सामान की चोरी के आरोपी को पकड़ा।

न्यूटाउन मेला मैदान से लोहे के सामान की चोरी के आरोपी को पकड़ा।

जागरण संवाददाता, कोलकाता। न्यूटाउन मेला मैदान से लोहे के यंत्रों और अन्य सामान की चोरी कर ले जा रहे एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसे एक लैंपपोस्ट से बांध दिया। घटना को लेकर इलाके में कुछ देर तक तनाव का माहौल रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेला मैदान में मेला लगा हुआ था। इसी दौरान आरोपी वहां से लोहे के यंत्रों के हिस्से चोरी कर टोटो में लादकर ले जाने की कोशिश कर रहा था। टोटो में सामान लादते समय उसकी गतिविधियों पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ।

इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ शुरू की। आरोप है कि पूछताछ के दौरान उसने चोरी कर सामान ले जाने की बात स्वीकार की।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे लैंपपोस्ट से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही न्यूटाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- बंगाल: पांडवेश्वर छठ घाट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से श्रद्धालु की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।