बंगाल: पांडवेश्वर छठ घाट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से श्रद्धालु की मौत
पांडवेश्वर के गायघाटा घाट पर छठ पूजा के दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से विनोद नोनिया नामक एक श्रद्धालु की मौत हो गई।

पांडवेश्वर छठ घाट पर करंट लगने से श्रद्धालु की मौत। (फोटो-जागरण)
HighLights
पांडवेश्वर के गायघाटा घाट पर हुआ हादसा
छठ पूजा के दौरान श्रद्धालु की करंट से मौत
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
संवाद सहयोगी, पांडवेश्वर। छठ पूजा की खुशियों के बीच पांडवेश्वर के गायघाटा घाट पर सोमवार सुबह मातम छा गया। सूर्यदेव को अर्घ्य देने पहुंचे स्थानीय निवासी विनोद नोनिया की बिजली के तार की चपेट में आने से जान चली गई। जो गायघाटा के निवासी थे।

घटना के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर एसीपी (अंडाल) दीप कुमार दास, थाना प्रभारी सुशोभन बनर्जी, बीडीओ और संयुक्त बीडीओ समेत अन्य अधिकारी पहुंचे।

इस घटना ने छठ घाटों पर बिजली व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों ने हादसे पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।