विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक परीक्षा परिणाम, शहर पर भारी पड़े ग्रामीण जिले, नदिया शीर्ष पर

Published: Fri, 27 Nov 2026 10:42 PM (IST)

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा के तीसरे सेमेस्टर के नतीजों में कोलकाता के छात्रों को निराशा मिली, शहर जिलावार रैंकिंग में आठवें स्थान पर खिसक गया। नदिया जिला पहले स्थान पर रहा।

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. कोलकाता के छात्र उच्च माध्यमिक नतीजों में हुए निराश।

  2. नदिया जिला 95.58% पास प्रतिशत के साथ रहा शीर्ष पर।

  3. ग्रामीण स्कूलों का प्रदर्शन शहरी स्कूलों से बेहतर रहा।

जागरण संवाददाता, कोलकाता। पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद (डब्ल्यूबीसीएचएसइ) द्वारा घोषित वर्ष 2027 के तीसरे सेमेस्टर के परिणामों में कोलकाता के छात्रों को मायूसी हाथ लगी है। एक समय था जब बोर्ड परीक्षाओं में ग्रामीण जिलों के छात्र पिछड़ जाते थे और कोलकाता का दबदबा रहता था, लेकिन इस बार तस्वीर पूरी तरह बदल गई है।

जिलावार रैंकिंग में 93.45% पास प्रतिशत के साथ कोलकाता खिसक कर आठवें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, नदिया 95.58% के साथ पूरे राज्य में पहले स्थान पर रहा।

निजी स्कूलों तक सिमटा शहर का प्रदर्शन

कोलकाता के इस निराशाजनक प्रदर्शन पर संसद ने स्पष्ट किया कि शहर के लगभग 100 स्कूलों में से केवल 30 स्कूल ही 'ए-ग्रेड' और 20 स्कूल 'बी-ग्रेड' के हैं। शेष स्कूलों का प्रदर्शन जिलों के स्कूलों की तुलना में काफी कमजोर रहा, जिससे शहर का औसत गिर गया।

इसके विपरीत, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षा के स्तर और प्रतिस्पर्धा में बड़ा सुधार हुआ है। ओवरआल नतीजों में भी पिछले साल (93.37%) की तुलना में इस बार कुल पास प्रतिशत घटकर 92.62% पर आ गया है।

क्या कहते हैं आंकड़े?

विवरण 2026 (सेमेस्टर-3) 2027 (सेमेस्टर-3)
कुल शामिल परीक्षार्थी 6,48,282 7,02,997
कुल सफल परीक्षार्थी 6,05,277 6,51,129
कुल पास प्रतिशत 93.37% 92.62%
साइंस (सेट-1) पास % 98.8% 98.00%
कॉमर्स (सेट-2) पास % 94.19% 98.11%
आर्ट्स (सेट-3) पास % 92.54% 91.00%
60% व उससे अधिक अंक 2,49,161 (41.16%) 2,95,299 (45.22%)
75% व उससे अधिक अंक 62,927 (10.4%) 1,01,527 (15.55%)
90% व उससे अधिक अंक 2,886 (0.48%) 9,693 (1.48%)
मोबाइल जब्ती के मामले 2 19

यह भी पढ़ें- बंगाल भाजपा में बेलगाम बयानबाजी से बढ़ी मुश्किलें, निर्देशों की अनदेखी करने वाले नेताओं पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।