विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'स्टॉल नहीं लगाने दिया तो..', कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट में SFI का जोरदार प्रदर्शन; पुलिस हिरासत में कई कार्यकर्ता 

Published: Tue, 17 Nov 2026 02:09 PM (IST)

कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट पर पुस्तक स्टॉल लगाने को लेकर SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। पुलिस ने यातायात बाधित होने की आशंका पर स्टॉल लगाने से रोका।

कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट पर SFI कार्यकर्ता और पुलिस के बीच टकराव (फोटो क्रेडिट-जागरण, 17 नवंबर2026, कॉलेज स्ट्रीट)

कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट पर SFI कार्यकर्ता और पुलिस के बीच टकराव (फोटो क्रेडिट-जागरण, 17 नवंबर2026, कॉलेज स्ट्रीट)

HighLights

  1. SFI और पुलिस के बीच पुस्तक स्टॉल पर टकराव।

  2. पुलिस ने यातायात बाधित होने की आशंका जताई।

  3. कई SFI कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए, सड़क जाम।

जागरण संवाददाता, कोलकाता। महानगर के कॉलेज स्ट्रीट इलाके में मंगलवार को कोलकाता विश्वविद्यालय के सामने पुस्तक स्टॉल लगाने को लेकर वामपंथी छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और पुलिस के बीच टकराव हो गया।

स्टॉल लगाने से रोके जाने के विरोध में संगठन के कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए रास्ता जाम कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कई एसएफआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

संगठन ने पुलिस पर जबरन उठाने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, एसएफआई की कोलकाता विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय के सामने मंगलवार सुबह 10 बजे से पुस्तक बिक्री कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की थी।

संगठन का दावा है कि पिछले चार वर्षों से नवंबर में इसी स्थान पर पुस्तक स्टाल लगाया जाता रहा है। सोमवार शाम जब कार्यकर्ता स्टॉल लगाने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक दिया। लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय की ओर से आशंका जताई गई कि उक्त स्थान पर स्टाल लगने से यातायात प्रभावित हो सकता है।

इसके विरोध में मंगलवार सुबह से ही एसएफआई कार्यकर्ता कॉलेज स्ट्रीट में जुटने लगे। संगठन के प्रदेश सचिव देवांजन दे ने कहा कि पुस्तक स्टॉल से यातायात में कोई बाधा नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि यदि स्टॉल लगाने नहीं दिया गया तो छात्र सड़क पर बैठकर ही पुस्तकें बेचेंगे।

वहीं, एसएफआई के कोलकाता जिला अध्यक्ष मोहम्मद हसीब हुसैन ने आरोप लगाया कि आवश्यक अनुमति होने के बावजूद पुलिस स्टॉल लगाने से रोक रही है। प्रदर्शन तेज होने पर पुलिस ने सड़क खाली कराने के लिए कार्रवाई की और कई कार्यकर्ताओं को उठाकर पुलिस वाहन में बैठाया। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

यह भी पढ़ें- 'मुक्ति दे दी', कोलकाता में बेटे ने गला घोंटकर मां की हत्या के बाद पुलिस को फोन कर बताई करतूत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।