विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: कोलकाता में अनुमति नहीं मिलने पर भी ममता तृणमूल का जुलूस, पुलिस ने रोका

Published: Tue, 13 Oct 2026 04:13 PM (IST)

कोलकाता में ममता तृणमूल के केंद्र सरकार विरोधी जुलूस को पुलिस ने बिना अनुमति के आगे बढ़ने से रोक दिया। ...और पढ़ें

कोलकाता में ममता तृणमूल का जुलूस(फोटो: एएनआई)

कोलकाता में ममता तृणमूल का जुलूस(फोटो: एएनआई)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता में मंगलवार को ममता तृणमूल की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ निकाले गए जुलूस को पुलिस ने कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद रोक दिया। पुलिस के अनुसार, जुलूस निकालने की अनुमति नहीं ली गई थी।

इस बीच मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार रात चेतावनी दी थी कि दुर्गापूजा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जरूरत पड़ने पर केंद्रीय बलों की तैनाती भी की जाएगी।

ममता तृणमूल की ओर से मंगलवार को राजाबाजार से पार्क सर्कस तक जुलूस निकालने की घोषणा की गई थी। कोलकाता के पुलिस आयुक्त अजय नंदा ने कहा कि जुलूस के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं थी। केवल इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट के आधार पर कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कानून के अनुसार कार्रवाई की बात कही।

जुलूस का नेतृत्व कर रहे ममता तृणमूल के विधायक कुणाल घोष ने कहा कि बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों और पुलिस की तैनाती की गई थी और जुलूस को रोक दिया गया। हालांकि, उन्होंने आंदोलन को सफल बताया। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी जुलूस में शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन खबर लिखे जाने तक वह वहां नहीं पहुंची थीं।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन जारी है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर उन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी मुद्दे पर ममता तृणमूल ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए जुलूस निकाला।

प्रदर्शन के प्रचार पत्र में दिल्ली में ममता बनर्जी को रोके जाने और युवाओं पर कथित अत्याचार का मुद्दा भी उठाया गया। पार्टी की ओर से जिलों में भी विरोध कार्यक्रम आयोजित करने का संदेश दिए जाने की खबर है।

यह भी पढ़ें- कोलकाता: पार्क स्ट्रीट में पहली बार दुर्गापूजा, सीएम शुभेंदु बोले- मां दुर्गा के आगमन से पवित्र हुआ इलाका

यह भी पढ़ें- कोलकाता में माकपा मुख्यालय के सामने महिलाओं ने किया चंडीपाठ, CPIM बोली- हमारे कार्यकर्ता ठीक से सिखा देंगे