विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता: पार्क स्ट्रीट में पहली बार दुर्गापूजा, सीएम शुभेंदु बोले- मां दुर्गा के आगमन से पवित्र हुआ इलाका

Published: Tue, 13 Oct 2026 02:22 PM (IST)

कोलकाता के पार्क स्ट्रीट स्थित अलेन पार्क में पहली बार दुर्गापूजा का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया।

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी(फाइल फोटो)

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी(फाइल फोटो)

HighLights

  1. अलेन पार्क में पहली बार दुर्गापूजा का आयोजन।

  2. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया पूजा का उद्घाटन।

  3. परंपरा और संस्कृति बनाए रखने पर जोर दिया।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता के पार्क स्ट्रीट स्थित अलेन पार्क में पहली बार दुर्गापूजा का आयोजन किया गया है। भाजपा के युवा नेता शंकुदेव पांडा की पहल पर आयोजित इस पूजा का उद्घाटन सोमवार रात करीब 11 बजे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया। इस मौके पर भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार भी मौजूद थे।

पूजा का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मां दुर्गा के आगमन से पार्क स्ट्रीट पवित्र हुआ है। उन्होंने कहा, 'इतने वर्षों में यहां कोई पूजा नहीं हुई। पूजा करने के लिए हाई कोर्ट जाना पड़ता था।'

शंकुदेव पांडा के साथ मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी राष्ट्रवादी टीम यहां उपस्थित है। उन्होंने पार्क स्ट्रीट में पहले टुकड़े-टुकड़े गैंग के उत्पात का भी आरोप लगाया।

परंपरा और संस्कृति बनाए रखने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पूजा के दौरान समय निकालकर अलेन पार्क आएंगे और प्रसाद ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि परंपरा, संस्कृति और विरासत को बनाए रखना जरूरी है।

उन्होंने पितृपक्ष और महालया का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बार पवित्रता और संस्कृति को ध्यान में रखकर मां दुर्गा का स्वागत किया गया है।

इस पूजा को देखने के लिए प्रख्यात लेखिका तसलीमा नसरीन भी सोमवार को अलेन पार्क पहुंचीं। उन्होंने पूजा की सराहना करते हुए फेसबुक पर पोस्ट भी किया।