कोलकाता में माकपा मुख्यालय के सामने महिलाओं ने किया चंडीपाठ, CPIM बोली- हमारे कार्यकर्ता ठीक से सिखा देंगे
कोलकाता में माकपा मुख्यालय के सामने मंगलवार को महिलाओं ने चंडीपाठ किया, जिससे राजनीतिक चर्चा तेज हो गई। माकपा नेता ...और पढ़ें

माकपा मुख्यालय के सामने महिलाओं ने किया चंडीपाठ (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)
राज्य ब्यूरो, कोलकाता । कोलकाता के अलीमुद्दीन स्ट्रीट स्थित माकपा के प्रदेश मुख्यालय के सामने मंगलवार दोपहर महिलाओं के एक समूह ने चंडीपाठ किया। दुर्गापूजा के मौसम में पार्टी कार्यालय के सामने हुए इस धार्मिक आयोजन को लेकर राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई।
माकपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुजन चक्रवर्ती ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी में ऐसे कई कार्यकर्ता हैं, जो उन्हें सही तरीके से चंडीपाठ करना सिखा सकते हैं।
मंगलवार दोपहर अलीमुद्दीन स्ट्रीट स्थित माकपा मुख्यालय के सामने चंडीपाठ का आयोजन किया गया। इसमें कई महिलाओं ने हिस्सा लिया। आयोजन को सनातनी परंपरा के समर्थकों की धार्मिक गतिविधि बताया गया है।
सुजन चक्रवर्ती ने कसा तंज
माकपा के वरिष्ठ नेता सुजन चक्रवर्ती ने आयोजन पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “हमारे कई कार्यकर्ता हैं, जो उन्हें सही तरीके से चंडीपाठ करना सिखा सकते हैं।” माकपा नेतृत्व ने इस आयोजन पर विशेष प्रतिक्रिया नहीं दी।
