विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल में सरकार बदलते ही बड़ा बदलाव, कोलकाता मेट्रो ऑरेंज लाइन निर्माण को मिली गति

Published: Wed, 13 May 2026 10:24 PM (IST)

कोलकाता मेट्रो की ऑरेंज लाइन का रुका हुआ निर्माण कार्य अब चिंगड़ीघाटा क्रॉसिंग पर फिर से शुरू हो गया है।

कोलकाता में सरकार बदलते ही बड़ा बदलाव (फोटो-पीटीआई)

कोलकाता में सरकार बदलते ही बड़ा बदलाव (फोटो-पीटीआई)

HighLights

  1. कोलकाता मेट्रो ऑरेंज लाइन निर्माण कार्य तेज हुआ।

  2. चिंगड़ीघाटा क्रॉसिंग पर यातायात रोककर पिलर बनेंगे।

  3. नई सरकार की मंजूरी से लंबित कार्य शुरू।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कई माह से लंबित मेट्रो का निर्माण कार्य को आखिर सरकार बदलने के बाद मंजूरी मिल गई है। ममता बनर्जी सरकार ने कई माह तक ट्रैफिक रोकने की मंजूरी नहीं दी थी जिसके चलते मेट्रो का निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ रहा था।

मामला कलकत्ता हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था लेकिन कार्य शुरू नहीं हो सका था। परंतु, जैसी ही सरकार बदली मंजूरी मिल गई।

महानगर में कोलकाता मेट्रो की ऑरेंज लाइन (न्यू गरिया-एयरपोर्ट) के लंबित कार्यों को गति देने के लिए शहर के व्यस्ततम चिंगड़ीघाटा क्रासिंग पर ट्रैफिक पर कुछ दिन रोक रहेगी।

पुलिस कमिश्नर अजय नंदा की अनुमति से आगामी दो सप्ताह के अंत में (वीकेंड) कुल 120 घंटे तक ईएम बाईपास के कुछ हिस्सों में यातायात बाधित रहेगा।

कार्य का विवरण और समय

पहला चरण 15 मई (शुक्रवार) रात 8 बजे से शुरू होकर 18 मई (सोमवार) सुबह 8 बजे तक चलेगा। इस दौरान चिंगड़ीघाटा मोड़ के उत्तर की ओर जाने वाले रास्ते आंशिक रूप से बंद रहेंगे।

दूसरा चरण 22 मई की रात से 25 मई की सुबह तक चलेगा, जिसमें दक्षिण की ओर जाने वाली सड़क पर पाबंदी रहेगी।

अदालती दखल के बाद हटा गतिरोध

चिंगड़ीघाटा में मेट्रो पिलर का काम लंबे समय से अटका हुआ था। पिछली सरकार की अनिच्छा के कारण मामला हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा।

शीर्ष अदालत की फटकार और राज्य में नई सरकार के आने के बाद अब 316 वर्ग मीटर के इस महत्वपूर्ण हिस्से का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 'बेटी का चेहरा आया सामने...' विधायक पद की शपथ लेते समय भावुक हुईं आरजी कर पीड़िता की मां