विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल: कालीघाट थाने में 24 घंटे में फिर थानेदार की बदली, 36 दिनों में चौथी बार फेरबदल

Published: Sun, 03 May 2026 02:39 PM (IST)

महानगर के कालीघाट थाने में 24 घंटे के भीतर एक बार फिर थानेदार बदल दिया गया है, जिससे 36 दिनों में यह चौथी नियुक्ति हो गई है।

कालीघाट थाने में 24 घंटे में फिर थानेदार की बदली (फाइल फोटो)

कालीघाट थाने में 24 घंटे में फिर थानेदार की बदली (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता । महानगर के कालीघाट थाने में थानेदार को बदलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। महज 24 घंटे के भीतर एक और नाटकीय बदलाव करते हुए पुलिस प्रशासन ने ओसी (थानेदार) पद पर नई नियुक्ति कर दी।

गौतम दास को हटाकर शनिवार को चमेली मुखर्जी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन अगले ही दिन रविवार को आदेश पलटते हुए उन्हें भी पद से हटा दिया गया।

अब इस महत्वपूर्ण थाने की कमान बलाई बाग को सौंपी गई है, जो इससे पहले पोलेरहाट थाने में अतिरिक्त थानेदार के पद पर तैनात थे। बताते चलें कि इसी थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आवास है।

कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंद के निर्देश पर हुए इस त्वरित बदलाव ने महकमे में हलचल बढ़ा दी है। खास बात यह है कि पिछले 36 दिनों में यह चौथी बार है जब कालीघाट थाने के ओसी को बदला गया है।

चुनाव की घोषणा के बाद निर्वाचन आयोग द्वारा पुलिस प्रशासन में बड़े पैमाने पर फेरबदल शुरू हुआ था। इसी क्रम में 29 मार्च को पहली बार यहां बदलाव करते हुए खुफिया विभाग के उत्पल घोष को जिम्मेदारी दी गई थी, जिन्हें एक महीने के भीतर हटा दिया गया। लगातार हो रहे इन बदलावों ने प्रशासनिक स्थिरता और निर्णय प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें- कालीघाट का थानेदार गौतम दास निलंबित, अत्याधुनिक हथियार के साथ 'स्वैग' दिखाना पड़ा भारी