विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुर्गापूजा के रंग में रंगा कोलकाता, कहीं 'वंदे मातरम्' की थीम तो कहीं 'राम मंदिर' की झलक

Published: Fri, 16 Oct 2026 03:06 PM (IST)

इस बार शारदीय नवरात्र पर कोलकाता के दुर्गापूजा पंडाल आस्था, शिल्प और राष्ट्रभक्ति के अनूठे रंगों में सराबोर हैं।

कोलकाता की दुर्गापूजा के रंग (जागरण)

कोलकाता की दुर्गापूजा के रंग (जागरण)

HighLights

  1. संतोष मित्र स्क्वायर का 'वंदे मातरम्' थीम पंडाल।

  2. पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति दर्शाते पंडाल।

  3. प्राचीन राम मंदिर व सोमनाथ मंदिर की वास्तुकला।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। इस बार शारदीय नवरात्र पर कोलकाता शहर के दुर्गापूजा पंडाल आस्था, शिल्प और राष्ट्रभक्ति के अनूठे रंगों में सराबोर हैं।

संतोष मित्र स्क्वायर का 'वंदे मातरम्' थीम पंडाल भारत के नक्शे की आकृति में सजकर सजीव लाइट एंड साउंड शो से विभाजन का दर्द और स्वाधीनता संग्राम की गौरवगाथा सुना रहा है वहीं, राजडांगा और बोसपुकुर के पंडाल प्रकृति से खिलवाड़ रोकने और पर्यावरण संरक्षण की जोरदार चेतावनी दे रहे हैं।

तेलीपुकुर के पंडाल में लुप्त होते पारंपरिक तालाबों की भावनात्मक यादें हैं, तो आदि बालीगंज में गुफाओं से महलों तक मानव सभ्यता का सफर।

सिंघी पार्क में छत्तीसगढ़ की 'बस्तरीय' आदिवासी संस्कृति, चलताबगान के पंडाल में 'गोदना' की कहानी, मोहम्मद अली पार्क में प्राचीन राम मंदिर की वास्तुकला, एकडालिया पार्क में सोमनाथ मंदिर का वैभव सभी को आकर्षित कर रहा है।

इन अनूठे आकर्षणों की अधिक जानकारी के लिए यहां देखें वीडियो और डूब जाएं दुर्गोत्सव के आनंद में!

यहां पढ़ें पूरी खबर- दुर्गापूजा पर आस्था, कला और संस्कृति के रंगों में सजा कोलकाता, देखिए शानदार तस्वीरें

यहां पढ़ें पूरी खबर- भक्ति के आंगन में देशभक्ति का रंग, विभाजन का दर्द बयां कर रहा संतोष मित्र स्क्वायर पूजा पंडाल

यहां देखें वीडियो-