विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता: इलाज का खर्च बचाने के लिए बिस्तर पर पड़े भाई का सिर कुचला, पालतू कुत्ते को कमरे में बंद कर रची लूट की कहानी

Published: Mon, 21 Sep 2026 01:18 PM (IST)

कोलकाता में एक बड़े भाई ने इलाज के भारी खर्च और संपत्ति विवाद के चलते बिस्तर पर पड़े अपने छोटे ...और पढ़ें

(यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है)

(यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता के बागुईआटी के रघुनाथपुर में लंबे समय से बिस्तर पर पड़े छोटे भाई की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके बड़े भाई कृष्ण राजवंशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में कृष्ण ने भाई की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

जांच में सामने आया है कि लंबे समय से भाई के इलाज पर परिवार का काफी पैसा खर्च हो रहा था। इसके अलावा संपत्ति विवाद का पहलू भी जांच में सामने आया है।

रविवार दोपहर घर लौटने पर परिवार की महिला सदस्य ने कमरे में बलराम का रक्तरंजित शव बिस्तर पर पड़ा देखा। उसके सिर पर कई चोट के निशान थे। कमरे में सामान बिखरा था और अलमारी खुली हुई थी। परिवार ने घर से करीब दो लाख रुपये की नकदी और सोने के गहने गायब होने की जानकारी पुलिस को दी थी।

इससे शुरुआती तौर पर पुलिस को लूट के दौरान हत्या की आशंका हुई। जांच में एक बात ने पुलिस का संदेह बढ़ाया। घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था और हत्यारे के लिए हत्या के बाद फिर ताला लगाकर निकलना आसान नहीं था। पुलिस ने घर की चाबी रखने वाले परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में खुला बड़े भाई का राज

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब सात बजे माता-पिता और कृष्ण काम के लिए घर से निकल गए थे। घर में बलराम अकेले थे और उनके साथ पालतू कुत्ता था।

पुलिस का दावा है कि माता-पिता की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर कृष्ण ने कुत्ते को दूसरे कमरे में बंद कर दिया और बलराम पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद घटना को लूट का रूप देने के लिए घर में सामान बिखेरा गया।

लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने कृष्ण को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में इलाज पर लगातार हो रहे भारी खर्च और संपत्ति विवाद की बातें सामने आई हैं। पुलिस हत्या से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटा रही है। गिरफ्तार कृष्ण को सोमवार को बारासात अदालत में पेश किया गया।

यह भी पढ़ें- कोलकाता: गैलिफ स्ट्रीट बाजार में अवैध पशु-पक्षी बिक्री पर सख्ती, हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने शुरू की निगरानी

यह भी पढ़ें- जाकिर हुसैन से जुड़े पोस्टर विवाद पर कोलकाता की दुर्गापूजा समिति ने मांगी माफी, कहा- अपमान करने का इरादा नहीं था