विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TMC छोड़ भाजपा में शामिल हुईं कोयल मल्लिक फिर पहुंची राज्यसभा, निर्विरोध हुआ निर्वाचन

Published: Fri, 09 Oct 2026 06:32 PM (GMT+05:30)

तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं बांग्ला अभिनेत्री कोयल मल्लिक भाजपा के टिकट पर राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी ...और पढ़ें

कोयल मल्लिक भाजपा के टिकट पर फिर राज्यसभा पहुंचीं (फाइल फोटो- PTI)

कोयल मल्लिक भाजपा के टिकट पर फिर राज्यसभा पहुंचीं (फाइल फोटो- PTI)

HighLights

  1. कोयल मल्लिक तृणमूल छोड़ भाजपा में शामिल होकर राज्यसभा पहुंचीं।

  2. भाजपा के टिकट पर राज्यसभा की रिक्त सीट पर निर्विरोध निर्वाचित।

  3. यह सीट उनके पिछले इस्तीफे के कारण ही रिक्त हुई थी।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं बांग्ला फिल्म अभिनेत्री कोयल मल्लिक भाजपा के टिकट पर दोबारा राज्यसभा पहुंच गई हैं। वह शुक्रवार को राज्यसभा की रिक्त सीट पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

यह सीट कोयल के इस्तीफे के कारण ही रिक्त हुई थी। इसी वर्ष अप्रैल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कोयल तृणमूल के टिकट पर निर्विरोध राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई थीं।

विधानसभा चुनाव में तृणमूल की करारी हार के बाद जुलाई में कोयल ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अपने करीब तीन महीने के कार्यकाल में वह एक बार भी संसद में नजर नहीं आई थीं। इस्तीफा देने के बाद कोयल ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा के बंगाल प्रभारी सुनील बंसल से मुलाकात की थी।

चार अक्टूबर को भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया था। उस समय तक कोयल ने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता नहीं ली थी। अगले दिन पार्टी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने भाजपा का झंडा थाम पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था।

इस सीट पर आगामी 16 अक्टूबर को मतदान निर्धारित था, लेकिन नामांकन की अंतिम तिथि तक किसी अन्य प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। इसे देखते हुए विधानसभा सचिव ने शुक्रवार को कोयल को जीत का प्रमाणपत्र सौंप दिया।

यह भी पढ़ें- कौन हैं कोयल मल्लिक? जिन्हें बीजेपी ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

यह भी पढ़ें- कोयल मल्लिक ने बंगाल से बीजेपी राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में दाखिल किया नामांकन, TMC से रह चुकीं हैं सांसद