विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अगर भूलकर भी किया यह काम तो जाएगी नौकरी', CM शुभेंदु की सख्त चेतावनी

Published: Sat, 28 Nov 2026 04:59 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने मालदा में सरस्वती की तस्वीर फाड़ने वाले शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सख्त चेतावनी (फोटो-पीटीआई)

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सख्त चेतावनी (फोटो-पीटीआई)

HighLights

  1. शिक्षक ने परीक्षा में सरस्वती की तस्वीर फाड़ी, विवाद बढ़ा।

  2. मुख्यमंत्री ने देवी-देवताओं के अपमान पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

  3. आरोपी शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच और गिरफ्तारी हुई।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मालदा जिले के चांचल स्थित सिद्धेश्वरी इंस्टीट्यूशन में मां सरस्वती की तस्वीर फाड़ने के आरोप में शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

घटना पर शनिवार को प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि देवी-देवताओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दी सख्त चेतावनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में आरोप साबित होने पर शिक्षक की नौकरी चली जाएगी।

मुख्यमंत्री ने घटना पर कहा कि मां सरस्वती सभी शिक्षण संस्थानों में विद्या की देवी के रूप में पूजी जाती हैं। यदि कोई इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने या मां सरस्वती का अपमान करने का प्रयास करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह की घटना को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। शुक्रवार रात ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि इस मामले में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि देवी-देवताओं का अपमान करने वालों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मालदा के चांचल स्थित सिद्धेश्वरी इंस्टीट्यूशन में गुरुवार को वार्षिक परीक्षा के दौरान सातवीं कक्षा के एक छात्र द्वारा मां सरस्वती की तस्वीर बनाने पर विवाद हुआ था।

आरोप है कि परीक्षा की निगरानी कर रहे शिक्षक आफताबउद्दीन ने छात्र को तस्वीर बनाने से रोका और फिर उसे फाड़ दिया। घटना के बाद छात्र के पिता ने चांचल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- बंगाल: शुभेंदु से मिली एनसीपीआई सांसद शताब्दी राय, महिला आरक्षण विधेयक पर समर्थन का दावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।