विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'9 प्रतिशत हिंदू हमारे साथ खड़े हो जाएं, तो रामराज्य स्थापित हो जाएगा', मिथुन चक्रवर्ती बोले- 'ये हमें खत्म कर देंगे'

Published: Sun, 06 Apr 2025 10:38 PM (IST)

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य व दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने रविवार को एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने दिया बड़ा बयान। (फाइल फोटो)
पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने दिया बड़ा बयान। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने के मौके पर भाजपा नेता ने दिया बड़ा बयान
  2. कहा- बंगाल में नौ प्रतिशत हिंदू अपना वोट ही नहीं डालते हैं।

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य व दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने रविवार को रामनवमी के अवसर पर कहा कि अगर बंगाल में वोट नहीं करने वाले नौ प्रतिशत हिंदू मतदाता अगर हमारे साथ खड़े हो जाएं तो यहां रामराज्य स्थापित हो जाएगा।

रामनवमी के अवसर पर मिथुन कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में एक शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार भी उनके साथ थे। शोभायात्रा के दौरान ही पत्रकारों से बातचीत में मिथुन ने यह टिप्पणी की।

इससे पहले भी मिथुन चक्रवर्ती ने दिया था बयान

मालूम हो कि मिथुन चक्रवर्ती ने कुछ दिन पहले उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में भी हिंदु मतदाताओं को लेकर यह बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि राज्य के लोगों के लिए मेरा एकमात्र संदेश ये है कि बंगाल में अभी भी नौ प्रतिशत हिंदू अपना वोट नहीं डालते हैं, इसलिए मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वे घर से बाहर आएं और वोट करें। उन्होंने कहा था कि अगर हम (भाजपा) बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में नहीं जीते तो बांग्लादेश की तरह हिंदू बंगाली यहां मुश्किल में पड़ जाएंगे।

बंगाल के हिंदुओं को सबक लेना चाहिए: मिथुन

मिथुन ने स्पष्ट कहा था कि हमें यहां जीतना होगा और इसका केवल एक कारण है। बांग्लादेश ने जो ट्रेलर दिखाया है, उससे बंगाल के हिंदुओं को सबक लेना चाहिए। अगर हम नहीं जीते तो बंगाल में हिंदू बंगाली नहीं बचेंगे, क्योंकि वे (विपक्ष) तैयार बैठे हैं और कह रहे हैं कि अगर वे फिर से सत्ता में आए तो हमें खत्म कर देंगे।

यह भी पढ़ें: West Bengal: TMC के दो गुटों में झड़प, 100 से ज्यादा लोगों ने किया हमला; कई राउंड गोलीबारी

यह भी पढ़ें: TMC का ये बागी विधायक होगा ओवैसी की पार्टी में शामिल? कहा- मेरे लिए जाति और मजहब पहले