विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'2029 के बाद भारत छोड़कर दुबई में बस जाऊंगा', उपचुनाव में हार के बाद हुमायूं कबीर का बड़ा एलान

Published: Fri, 09 Oct 2026 05:49 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 09 Oct 2026 05:57 PM (GMT+05:30)

रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता हुमायूं कबीर ने 2029 के बाद भारत छोड़कर दुबई में बसने की इच्छा जताई है।

उपचुनाव में हार के बाद हुमायूं कबीर का बड़ा एलान (फाइल फोटो)

उपचुनाव में हार के बाद हुमायूं कबीर का बड़ा एलान (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रेजीनगर उपचुनाव में हार के बाद हुमायूं कबीर का ऐलान।

  2. 2029 के बाद भारत छोड़कर दुबई में बसने की इच्छा जताई।

  3. मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण को बताया प्राथमिकता।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । बंगाल के रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद आम जनता उन्नयन पार्टी के नेता हुमायूं कबीर ने 2029 के बाद भारत छोड़कर दुबई में बसने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि वह 2029 तक भारत में रहेंगे। इसके बाद 10 साल का वीजा लेकर दुबई चले जाएंगे और वहीं बस जाएंगे।

मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का निर्माण करा रहे हुमायूं कबीर ने कहा कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता मस्जिद का निर्माण पूरा कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही वह दुबई जाने की योजना पर आगे बढ़ेंगे।

हुमायूं कबीर ने 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी अपनी मंशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस नेता अधीर चौधरी चुनाव लड़ते हैं तो वह उन्हें एक बार फिर हराना चाहेंगे। रेजीनगर उपचुनाव में हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद उनकी पार्टी के प्रत्याशी थे और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- बंगाल उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा की रिकॉर्ड जीत, मुस्लिम बहुल रेजीनगर में भी लहराया परचम

यह भी पढ़ें- 'अल्पसंख्यक समुदाय को भाजपा में मिला दोस्त, उपचुनाव में हमें दिया वोट', रेजीनगर-नंदीग्राम के रुझानों पर बोले सीएम शुभेंदु