विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बंगाल उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा की रिकॉर्ड जीत, मुस्लिम बहुल रेजीनगर में भी लहराया परचम

Published: Fri, 09 Oct 2026 05:12 PM (IST)

भाजपा ने पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा उपचुनावों में बड़ी जीत दर्ज की है। नंदीग्राम में हासिरानी रथ ...और पढ़ें

नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव में बीजेपी की जीत

नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव में बीजेपी की जीत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की नंदीग्राम व रेजीनगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। नंदीग्राम में पार्टी प्रत्याशी हासिरानी रथ ने 1,22,753 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि मुस्लिम बहुल रेजीनगर में भाजपा के शाखारभ सरकार 75,748 वोटों से विजयी हुए।

बता दें कि रेजीनगर सीट पर करीब 74 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है। ऐसे में यहां भाजपा की जीत राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

गौरतलब है कि दोनों सीटों पर गत छह अक्टूबर को मतदान हुए थे। नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी व रेजीनगर आम आदमी उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर के छोड़ने के कारण रिक्त हुई थीं।