'बंगाल में सरकार बनने के 45 दिनों में लागू करेंगे 7वां वेतन आयोग', अमित शाह का बड़ा एलान
गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के लोगों से एक बड़ा वादा किया है। शाह ने बीजेपी की सरकार ...और पढ़ें

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की जनता से किए वादे (फाइल फोटो/पीटीआई)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दक्षिण 24 परगना में पार्टी की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाई। शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनावी वादों में बड़ा एलान किया है।
शाह ने महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए 5,700 करोड़ रुपये के पैकेज का वादा किया। इसके साथ ही बीजेपी के सत्ता में आने के 45 दिनों के अंदर बंगाल में 7th पे कमीशन लागू करने के बारे में भी कहा है।
युवाओं के लिए नौकरी का एलान
गृह मंत्री अमित शाह ने मथुरापुर में एक सभा में कहा, 'ममता सरकार ने कर्मचारियों को 6th पे कमीशन पर ही अटकाए रखा। हजारों युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए अप्लाई करने का मौका नहीं मिला, जिससे पोस्ट खाली रखी गईं। बीजेपी इन खाली पदों पर भर्ती के लिए उम्र में पांच साल की खास छूट देगी।'
महिलाओं की सुरक्षा BJP का संकल्प
अमित शाह ने 2024 में एक पोस्टग्रेजुएट रेजिडेंट के रेप-मर्डर का जिक्र करते हुए कहा, चाहे वह आरजी कर हो या संदेशखली में गुंडों द्वारा बड़े पैमाने पर यौन उत्पीड़न के मामले ममता सरकार ने महिलाओं पर अत्याचार किए हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस BJP का संकल्प है।'
ममता सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'परिवर्तन यात्रा का मकसद सिर्फ तृणमूल सरकार को हटाना नहीं है, बल्कि राज्य को घुसपैठ, भ्रष्टाचार और सिंडिकेट राज से भी छुटकारा दिलाना है।'
शाह ने आगे कहा, 'बंगाल सरकार ने साइंस और टेक्नोलॉजी के लिए बजट में 80 करोड़ रुपये और मदरसों के लिए 5,700 करोड़ रुपये देकर तुष्टीकरण की सारी हदें पार कर दी हैं।'
यह भी पढ़ें- बंगाल में मतदाता सूची से नाम हटने पर मतुआ समुदाय में डर, बना बड़ा राजनीतिक मुद्दा
यह भी पढ़ें- होली पर रेलवे का तोहफा: 'कोलकाता से जयपुर' और 'सियालदह से दिल्ली' के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन; चेक करें शेड्यूल
