विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होली पर रेलवे का तोहफा: 'कोलकाता से जयपुर' और 'सियालदह से दिल्ली' के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन; चेक करें शेड्यूल

Published: Mon, 02 Mar 2026 10:42 AM (IST)

रेलवे ने होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। कोलकाता से जयपुर, आसनसोल ...और पढ़ें

होली पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन। फाइल फोटो

होली पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देवघर। होली के पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत रेलवे ने कोलकाता से जयपुर, आसनसोल से जयपुर और सियालदह से दिल्ली के लिए एकतरफा अनारक्षित होली विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

यह पहल विशेष रूप से अल्प सूचना पर यात्रा करने वाले तथा अंतिम समय में यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

03115 कोलकाता – जयपुर एकतरफा अनारक्षित होली विशेष ट्रेन दिनांक दो मार्च को 23:55 बजे कोलकाता से प्रस्थान करेगी। वहीं दिनांक 4 मार्च को 11:50 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुर एवं आसनसोल स्टेशनों पर ठहरेगी।

03535 आसनसोल – जयपुर एकतरफा अनारक्षित होली विशेष ट्रेन दिनांक तीन मार्च को 12:30 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी तथा दिनांक पांच मार्च को 01:00 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल क्षेत्र के अंतर्गत चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी।

सियालदह से दिल्ली के लिए वन वे होली स्पेशल ट्रेन

होली के दौरान यात्रियों की ज़्यादा भीड़ को कम करने के लिए, ईस्टर्न रेलवे ने सियालदह से दिल्ली के लिए वन वे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

03111 सियालदह - दिल्ली वन वे अनारक्षित होली स्पेशल एक मार्च को सियालदह से 15:30 बजे निकलेगी और अगले दिन सात बजे दिल्ली पहुंचेगी।

ट्रेन रास्ते में ईस्टर्न रेलवे के अधिकार क्षेत्र में नैहाटी, बंदेल, बर्द्धमान, बोलपुर, सैंथिया, रामपुरहाट, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज और मुंगेर स्टेशनों पर रुकेगी।

सांसद से वंदे भारत ट्रेन को दुमका से चलाने की मांग  

समाजसेवियों ने दुमका सांसद नलिन सोरेन को ज्ञापन देकर देवघर से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को दुुमका से जोड़ने का अनुरोध किया है। समाजसेवी सुरेश प्रसाद मेहता, दुर्गेश चौधरी, अजीत कुमार मांझी आदि ने सांसद को बताया कि धार्मिक तीर्थ स्थलों के सुगम दर्शन कराने के लिए वंदे भारत ट्रेन रोज देवघर से वाराणसी तक चलती है।

इस ट्रेन का मुख्य उददेश्य बाबाधाम को काशी विश्वनाथ मंदिर से जोड़ना है। पर इस ट्रेन से दुमका का प्रमुख धार्मिक और तीर्थस्थल बासुकीनाथ वंचित रह गया है। यहां के लोगों को वाराणसी जाने के लिए देवघर से ट्रेन पकड़नी पड़ती है।

इससें काफी असुविधा होती है। अगर यह ट्रेन दुमका रेलवे स्टेशन से वाराणसी तक चलती है तो उपराजधानी के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। समाजसेवियों ने सांसद इस संबंध में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें- एक दिन पहले यहां जलती है होलिका, रांची की 300 साल पुरानी परंपरा जानकर रह जाएंगे दंग

यह भी पढ़ें- होली के लिए सियालदह से दिल्ली के लिए चलेगी वनवे स्पेशल ट्रेन