ममता बनर्जी को एक और झटका, फिरहाद हकीम ने कोलकाता के मेयर पद से देंगे इस्तीफा
पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद ममता बनर्जी को लगातार झटके लग रहे हैं। पार्टी में टूट के बीच ...और पढ़ें
HighLights
ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद झटका
कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने पद से इस्तीफा देंगे
फिरहाद हकीम ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में दो फाड़ के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्ण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले फिरहाद हकीम भी जल्द कोलकाता के मेयर पद से इस्तीफा देंगे।
तृणमूल के प्रवक्ता व विधायक कुणाल घोष ने बुधवार को इसका दावा किया। घोष ने पत्रकारों को बताया कि इस संबंध में हकीम ने टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी से मेयर पद छोड़ने की अनुमति मांगी थी, जिसकी इजाजत उन्होंने दे दी है। हालांकि हकीम ने कहा कि अभी तक उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है।
घोष ने बताया कि भाजपा के बंगाल की सत्ता में आने के बाद कोलकाता नगर निगम के कामकाज में आ रही आ रही कठिनाइयों का हवाला देते हुए हकीम पहले भी इस्तीफा देना चाहते थे। उस समय ममता बनर्जी ने उन्हें पद पर बने रहने के लिए कहा था। हालांकि, बुधवार को उन्होंने दोबारा इस्तीफे की अनुमति मांगी, जिसके बाद पार्टी प्रमुख सहमत हो गईं।
यह घटनाक्रम हाल के हफ्तों में तृणमूल कांग्रेस के भीतर बढ़ती अनिश्चितता और कोलकाता नगर निगम (केएमसी) में पार्टी के कई पार्षदों के लगातार इस्तीफे के बीच हुआ है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उनके इस्तीफे के बाद कोलकाता का अगला मेयर कौन होगा। उल्लेखनीय है कि कोलकाता नगर निगम पर साल 2010 से तृणमूल कांग्रेस का नियंत्रण है। तृणमूल के एक प्रभावशाली अल्पसंख्यक चेहरे हकीम 2018 से कोलकाता के मेयर हैं और उन्होंने ममता बनर्जी नीत पूर्ववर्ती सरकार में 15 वर्ष तक मंत्री के रूप में कई विभाग भी संभाले हैं।
