मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का ताबड़तोड़ एक्शन, कोलकाता के डीसीपी के घर पर छापा
बंगाल में चुनावी माहौल के बीच ईडी ने कोयला तस्करी मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। कोलकाता पुलिस के डीसीपी ...और पढ़ें

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का कोलकाता के डीसीपी के घर पर छापा(फाइल फोटो)
HighLights
ईडी ने कोयला तस्करी मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई की
कोलकाता डीसीपी शांतनु सिन्हा बिस्वास के ठिकानों पर छापा
व्यवसायी जय कामदार के घर भी छापेमारी जारी है
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में चुनावी माहौल में ईडी का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। कोयला तस्करी मामले में ईडी की टीम कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिन्हा बिस्वास के ठिकानों पर छापा मारी कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम शांतनु के अलावा एक और व्यवसायी जय कामदार के घर पर भी छापेमारी कर रही है। शांतनु बिस्वास के दो ठिकानों और जय कामदार के एक ठिकाने पर छापेमारी जारी है।
कामदार के बेहाला स्थित आवास पर ताला लगा हुआ था और गेट के अंदर कुत्ता मौजूद था। जिसके चलते ईडी की टीम करीब 40 मिनट बाहर ही खड़ी रही। कोयला तस्करी की जांच में शांतनु सिन्हा बिस्वास का भी नाम आया था। इसके बाद ईडी ने उन्हें तलब भी किया था।
