कोलकाता में रूसी उपदूतावास की गाड़ी की पुलिस जांच पर विवाद, 'कूटनीतिक उल्लंघन' का आरोप
कोलकाता में रूसी उपदूतावास की गाड़ी की पुलिस के तलाशी लेने से कूटनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भारत स्थित ...और पढ़ें
-1776536834619_m.webp)
कोलकाता में पुलिस कर रही गाड़ी की तलाशी (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
रूसी उपदूतावास की गाड़ी की पुलिस ने तलाशी ली।
भारत के विदेश मंत्रालय से औपचारिक शिकायत दर्ज हुई।
इसे कूटनीतिक नियमों का उल्लंघन बताया गया है।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता में रूसी उपदूतावास की गाड़ी को रोककर पुलिस द्वारा तलाशी लेने के मामले ने कूटनीतिक विवाद का रूप ले लिया है। भारत के विदेश मंत्रालय के पास इस घटना को लेकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।
भारत स्थित रूस के दूतावास ने आरोप लगाया है कि कोलकाता में उनके उपदूतावास की गाड़ियों को दो अलग-अलग मौकों पर रोका गया और तलाशी ली गई, जो कूटनीतिक नियमों का उल्लंघन है। इस संबंध में विस्तृत शिकायत राज्य के गृह विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई है।
रूसी उपदूतावास की गाड़ी की तलाशी
रूसी उपदूतावास के अनुसार, पहली घटना 14 अप्रैल को श्यामाप्रसाद मुखर्जी रोड और रासबिहारी एवेन्यू के बीच हुई, जबकि दूसरी घटना 16 अप्रैल को चेतला रोड-कालीघाट रोड क्रॉसिंग पर सामने आई।
उपदूतावास का दावा है कि पुलिस को यह जानकारी होने के बावजूद कि वाहन कूटनीतिक मिशन से जुड़ा है, उसकी तलाशी ली गई। इसे उन्होंने कूटनीतिक शिष्टाचार और अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया है।
इस मामले पर अभी राज्य प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संवेदनशीलता बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव: योगी आदित्यनाथ के रोड शो में दिखा बुलडोजर, UP सीएम बोले- TMC का खेल खत्म
