विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPS अजय पाल शर्मा और जहांगीर मामले में चुनाव आयोग का एक्शन, BDO सौरव हाजरा सस्पेंड

Published: Tue, 28 Apr 2026 07:13 PM (IST)Updated: Tue, 28 Apr 2026 08:24 PM (IST)

चुनाव आयोग ने आईपीएस अजय पाल शर्मा-जहांगीर मामले में कार्रवाई की है। पक्षपात के आरोप में बीडीओ सौरव हाजरा को निलंबित कर दिया गया है।

चुनाव आयोग का एक्शन। (सोशल मीडिया)

चुनाव आयोग का एक्शन। (सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPS अजय पाल शर्मा-जहांगीर मामले में चुनाव आयोग ने एक्शन लेते हुए BDO सौरव हाजरा को सस्पेंड कर दिया है। फालता बीडीओ पर IPS अजय पाल शर्मा के साथ सहयोग न करने को लेकर एक्शन लिया गया है।

दूसरे चरण की वोटिंग से पहले चुनाव आयोग किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। कल टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के क्षेत्र में बवाल हुआ था, जिसमें BDO सौरव हाजरा पर पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगे थे, जिसके बाद चुनाव आयोग ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

क्या है अजय पाल शर्मा-जहांगीर मामला?

कल रात IPS अजय पाल शर्मा का एक वीडियो सामने आया था जिसमें सख्त लहजे में कह रहे थे कि किसी को भी मतदाताओं को डराने-धमकाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा ने इस इलाके का दौरा तब किया, जब चुनाव आयोग को रिपोर्ट मिली कि खान के लोग कथित तौर पर निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से वोटर ID कार्ड जमा करा रहे हैं और उन्हें धमका रहे हैं।

चुनाव आयोग ने की अजय पाल शर्मा की तैनाती

इस दौरे के दौरान, IPS अधिकारी, जिन्हें उत्तर प्रदेश में 'सिंघम' के नाम से भी जाना जाता है, ने कहा कि वह उम्मीदवार या उसके साथियों को मतदाताओं को डराने-धमकाने की इजाजत नहीं देंगे। अधिकारियों ने बताया कि शर्मा उन 95 पर्यवेक्षकों में शामिल हैं, जिन्हें चुनाव आयोग ने दूसरे चरण में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया है।

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए, TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने तेलुगू एक्शन फिल्म 'पुष्पा' और बॉलीवुड की फिल्म 'सिंघम' का जिक्र करते हुए कहा कि वह 'बीजेपी द्वारा नियुक्त पुलिस अधिकारियों को मतदाताओं को धमकाने' की इजाजत नहीं देंगे।

29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग

बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए बुधवार, 29 अप्रैल को 7 जिलों की कुल 142 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

अंतिम चरण के आंकड़े

  • कुल जिले : 07
  • कुल सीटें : 142
  • सामान्य सीटें : 107
  • अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटें : 34
  • अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटें : 01
  • कुल मतदाता : 3,21,73,837
  • पुरूष मतदाता : 1,64,35,627
  • महिला मतदाता : 1,57,37,418
  • तृतीय लिंग : 792
  • मतदाता लिंग अनुपात : 958
  • मतदाता जनसंख्या अनुपात : 0.64
  • कुल प्रत्याशी : 1,448
  • पुरूष प्रत्याशी : 1,228
  • महिला प्रत्याशी : 220

यह भी पढ़ें- कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा? कानपुर से बंगाल तक खौफ, नई सड़क हिंसा के मास्टरमाइंड को घुटने पर लाए; पूरी कहानी