विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अर्णब और मुरासु के बाद अब चक्रवात 'अकवान' का खतरा, बंगाल-तमिलनाडु समेत तीन राज्यों में दिखेगा असर

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:48 AM (IST)

बंगाल की खाड़ी में 'अकवान' नामक एक और संभावित चक्रवाती तूफान की आशंका ने चिंता बढ़ा दी है, जिसका नाम ईरान ने प्रस्तावित किया है।

बंगाल की खाड़ी में 'अकवान' चक्रवात की आशंका ने चिंता बढ़ाई (AI जेनेरेटेड)

बंगाल की खाड़ी में 'अकवान' चक्रवात की आशंका ने चिंता बढ़ाई (AI जेनेरेटेड)

HighLights

  1. बंगाल की खाड़ी में 'अकवान' चक्रवात की आशंका ने चिंता बढ़ाई

  2. 13 नवंबर तक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है

  3. तमिलनाडु या आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ सकता है

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर चक्रवाती तूफान की उत्पत्ति की आशंका ने चिंता बढ़ा दी है। अर्णब और मुरासु के बाद एक और संभावित चक्रवात 'अकवान' को लेकर निगरानी शुरू हो गई है। यह नाम ईरान ने प्रस्तावित किया है। हालांकि, बंगाल पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर अभी स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आई है।

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात 'अकवान' 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 12 नवंबर तक दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटी दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 13 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है।

समुद्र की अनुकूल परिस्थितियां और पर्याप्त तापमान इस मौसमी प्रणाली को मजबूती दे सकते हैं। हालांकि, कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद भी उसका चक्रवाती तूफान में बदलना निश्चित नहीं है। इसके लिए समुद्र और वायुमंडल की परिस्थितियों का अनुकूल होना जरूरी है।

तमिलनाडु या आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ सकता है

मौसम विशेषज्ञों के आकलन के मुताबिक, संभावित मौसमी प्रणाली के आगे बढ़ने को लेकर फिलहाल तीन परिस्थितियां बन सकती हैं।पहली संभावना है कि यह मजबूत होकर तमिलनाडु और दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश की ओर बढ़े। दूसरी संभावना इसके दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंचने के बाद समुद्र में ही रास्ता बदलने की है।

तीसरी और अपेक्षाकृत कम संभावना इसके म्यांमार के तट की ओर बढ़ने की है। गौरतलब है कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवाती तूफान अर्णब ने आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दी थी। इसके बाद नवंबर के शुरुआती दिनों में मुरासु ने भी पूर्वी तट को प्रभावित किया था।

यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश में चक्रवात 'मुरासू' से भारी तबाही, 8 लोगों की मौत; 20000000000 रुपये का नुकसान

यह भी पढ़ें- सिर्फ 5% बढ़ी हवा की रफ्तार लेकिन 33% ज्यादा हुआ नुकसान; चक्रवात अर्नब पर नई स्टडी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।