विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आंध्र प्रदेश में चक्रवात 'मुरासू' से भारी तबाही, 8 लोगों की मौत; 20000000000 रुपये का नुकसान

Published: Fri, 06 Nov 2026 08:44 PM (IST)

आंध्र प्रदेश में चक्रवात 'मुरासू' से लगभग 1,919 करोड़ रुपये का प्रारंभिक नुकसान हुआ है, जिससे 1.4 लाख हेक्टेयर से अधिक फसलें और 983 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

चक्रवात 'मुरासू' की वजह से भारी नुकसान (फोटो-एएनआइ)

चक्रवात 'मुरासू' की वजह से भारी नुकसान (फोटो-एएनआइ)

HighLights

  1. चक्रवात मुरासू से आंध्र प्रदेश में 1919 करोड़ रुपये का नुकसान।

  2. 1.4 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद, 1.8 लाख किसान प्रभावित हुए।

  3. चक्रवात से संबंधित घटनाओं में कुल 8 लोगों की मौत।

डिजिटल डेस्क, अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार, चक्रवात ‘मुरासू’ के कारण 1,919 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

नायडू ने गुरुवार देर रात अधिकारियों के साथ चक्रवात के बाद की स्थिति की समीक्षा की और उन्हें राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लगातार आए दो चक्रवातों-‘अर्नब और मुरासू’ -के बाद लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

चक्रवात 'मुरासू' ने मचाई भारी तबाही

नायडू ने कहा कि आंध्र तट के पास नाव पलटने से लापता तमिलनाडु के नौ मछुआरों में से सात की मौत हो गई है। उन्होंने अधिकारियों को लापता दो अन्य मछुआरों की तलाश तेज करने का निर्देश दिया।

निजामपट्टनम बंदरगाह से नौ मछुआरे बिना अधिकारियों को सूचना दिए रामयापटनम जा रहे थे। इसी दौरान तेज हवाओं और चक्रवात के कारण उनकी नाव समुद्र में पलट गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात से संबंधित घटनाओं में आठ लोगों की मौत हुई है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, 1.4 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलें बर्बाद हुई हैं, जिससे 1.8 लाख से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं। चक्रवात से 983 मकान, 346 नावें भी क्षतिग्रस्त हुए।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 'नौकरी में कन्नड़ युवाओं को प्राथमिकता दें', कर्नाटक सीएम शिवकुमार ने कंपनियों से की अपील

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।